एक्सप्लोरर

Mission Buniyaad: गर्मी की छुट्टियों में बच्चे पढ़ेंगे कौशल विकास का पाठ, दिल्ली सरकार चलाएगी मिशन बुनियाद 

Mission Buniyad News: मिशन बुनियाद का मकसद तीसरी से आठवीं के छात्रों के बीच मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल को मजबूत करने के साथ छात्रों के बीच सीखने के अंतराल को दूर करना है. 

Delhi News: दिल्ली सरकार लगातार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतरीन बनाने के लिए न केवल बात करती है बल्कि इसके लिए कई प्रयास भी किए जा रहे हैं. इसके ​पीछे दिल्ली सरकार का मकसद बच्चों के समुचित विकास के साथ उनमें कौशल विकास सुनिश्चित करना है. इसी कड़ी में इस बार समर वैकेशन के दौरान सरकारी स्कूलों में तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए दिल्ली सरकर की ओर से मिशन बुनियाद क्लास आयोजित की जाएगी.

दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग ने इस बाबत एक सर्कुलर भी जारी कर दिया है. इसके लिए छात्रों के अभिभावक को जागरूक किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने स्कूलों में संचालित होने वाली मिशन बुनियाद की क्लासेज को लेकर मेगा पीटीएम आयोजित करने का निर्देश जारी किया है. शिक्षा विभाग ने कहा है कि दिल्ली सरकार के द्वारा स्कूलों में चलाया जा रहा मिशन बुनियाद एक प्रमुख कार्यक्रम है. तीसरी से आठवीं के छात्रों के बीच मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल को मजबूत करने के लिए और छात्रों के बीच सीखने के अंतराल को दूर करने और उस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए मिशन बुनियाद कार्यक्रम शुरू किया गया था. स्कूल प्रमुखों को निर्देश है कि वह सुनिश्चित करें कि सभी छात्र अपनी पाठ्य पुस्तकें पढ़ सकते हैं.

पीटीएम से पहले होगी फैकल्टी मीटिंग

मेगा पीटीएम में छात्रों की शिक्षा में मिशन बुनियाद के महत्व को समझाने के लिए शिक्षक माता-पिता को अपने बच्चों को समर कैंप कक्षाओं में नियमित रूप से भेजने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. समर कैम्प में नियमित उपस्थिति के महत्व पर माता-पिता को प्रभावित किया जाएगा. इसके लिए स्कूल प्रमुख मेगा पीटीएम से पहले शिक्षकों को अध्ययन का एजेंडा समझाने के लिए एक फैकल्टी मीटिंग आयोजित करेंगे. साथ ही सभी विद्यालयों के प्रमुखों को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने और आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.

दिल्ली शिक्षा विभाग ने कहा है कि 28 अप्रैल को तीसरी से आठवीं के छात्रों के लिए मेगा पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की जाएगी. शिक्षा निदेशालय के अधीन आने वाले विद्यालयों में कार्यक्रम के अनुसार अभिभावकों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 11 मई से 10 जून के बीच पड़ने वाली गर्मियों की छुट्टियों में मिशन बुनियाद की क्लासेज चले. इस दौरान इस समर कैंप में कक्षा 3 से 8 तक के सभी छात्र-छात्राएं भाग लें. सुबह की शिफ्ट में 8 बजकर 30 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक और शाम की शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक क्लासेज संचालित होंगी.

यह भी पढ़ें: Delhi: बिना टेंडर 45 करोड़ का खर्च 'भ्रष्टाचार', सीएम केजरीवाल के आवास विवाद पर वीरेंद्र सचदेवा का आरोप

 

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget