एक्सप्लोरर

Delhi: एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की सुधरेगी हालत, दिल्ली सरकार ने इन कार्यों के लिए दिए 12 करोड़ रुपये

Delhi News: मनीष सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें की मरम्मत, पुनर्विकास के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

Delhi News: दिल्ली सरकार ने राज्य में 12 करोड़ रुपये की मरम्मत और पुनर्विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं में  2.10 करोड़ रुपए की लागत से एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्विकास और 9.90 करोड़ रुपए की लागत से  भारत नगर से तिमारपुर तक नजफगढ़ नाले के  6 स्थानों पर पुलिया का निर्माण शामिल है.

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि  लोक निर्माण विभाग नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर आधारभूत संरचना का आकलन कर रहा है और समय-समय पर उनका रखरखाव सुनिश्चित कर रहा है ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो.

'मरम्मत के बाद ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित होंगे फ्लाइओवर'

उन्होंने आगे कहा कि इसी के तहत दो नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. सिसोदिया ने कहा कि  एंड्रयूज गंज और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर की मरम्मत और पुनर्विकास से फ्लाईओवर का जीवन 20 साल तक बढ़ जाएगा. उन्होंने कहा कि नजफगढ़ नालेपर पुलियाओं की मरम्मत और पुनर्विकास  से ये ज्यादा समय तक टिकाऊ रहेंगी और इससे यात्रियों की भी सुरक्षा बढ़ेगी.

अधिकारियों को दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

डिप्टी सीएम ने कहा कि फ्लाइओवरों की मरम्मत और पुर्नविकास का काम 6 महीने में पूरा हो जाएगा. वहीं पुलियाओं की मरम्मत जो लंबे समय से लंबित थी, वह भी नौ महीनों में पूरी हो जाएगी. मनीष सिसोदिया ने संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि मरम्मत और पुनर्विकास के काम के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

अपने टारगेट से पीछे चल रहा लोक निर्माण विभाग

बता दें कि दिल्ली में कई मुख्य सड़कें और फ्लाइओवर ऐसे हैं जिनके निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा है. दिल्ली के आउटकम  बजट में सामने आया था कि लोक निर्माण विभाग साल 2022-23 की दूसरी तिमाही में एलिवेटेड कॉरिडोर, सड़कों की मरम्मत और कई फुट ओवरब्रिज के निर्माण के टारगेट को पूरा नहीं कर पाया. वहीं पिछले एक साल में पीडब्ल्यूडी ने अपने 132 किलोमीटर सड़क के मरम्मत के टारगेट के बजाय 100 किमी सड़क की मरम्मत का काम पूरा किया है.  हालांकि मरम्मत की गई सड़कों की समीक्षा दे दौरान विभाग को कई शिकायतें मिली थीं.

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: दूल्हे ने पहना 1.6 लाख रुपये के नोटों का माला, घोड़ी पर बैठने से पहले ले भागा झपटमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget