एक्सप्लोरर

Delhi Water Crisis: दिल्ली के किन इलाकों में है पानी की किल्लत, सरकार ने क्या-क्या उठाए कदम? 

DJB Water Supply: दिल्ली में गर्मी में बढ़ोतरी के साथ पानी संकट और बढ़ता जा रहा है. दिल्ली सरकार ने इस समस्या से पार के लिए दिल्ली जल बोर्ड को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं.

Delhi Water Crisis News: देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी के साथ पानी संकट भी गहराता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच अब पानी का संकट कई इलाकों में उभरकर सामने आया है. पानी की कमी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों की मांग पर टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है. 
 
फिलहाल, दिल्ली में पानी का संकट को नजरअंदाज करना अब मुश्किल हो गया है. कई इलाकों में लोग खाली बाल्टी लेकर पानी के टैंकरों की ओर भागते नजर आए. कुछ लोग तो पानी भरने के लिए लाइन में लग गए. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार चाणक्यपुरी के संजय कैंप में लोग टैंकरों से पानी भरने के लिए फुटपाथ पर लाइन में खड़े नजर आए. जैसे ही एनडीएमसी का टैंकर आया, लोग पाइप लेकर उसकी ओर दौड़ पड़े और कुछ लोग बाल्टी भरने के लिए टैंकर के ऊपर चढ़ गए.

 

इन स्थानों पर पानी के इस्तेमाल पर रोक

इस बीच पानी संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कार धोने और निर्माण स्थलों पर पीने के पानी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने सहित कई आपातकालीन उपायों की घोषणा की है. साथ ही दिल्ली सरकार ने पानी की समस्या से पार के लिए दिल्ली जल बोर्ड को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के आदेश दिए हैं.

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने निवासियों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा, "हम एक आपातकालीन स्थिति में हैं. यह स्थिति गर्मी और हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने के कारण है." 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने गर्मी से बढ़े जल संकट को दूर करने के लिए एक आपातकालीन बैठक भी की. राजधानी में अभूतपूर्व गर्मी के कारण पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है, शहर के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

दिल्ली के इन इलाकों में पानी की किल्लत

दिल्ली में जिन इलाकों में पानी संकट है, उनमें चाणक्यपुरी, रोहिणी, बेगमपुर, वसंत मुंज, इंद्र एन्क्लेव, रोहिणी सेक्टर-24 स्थित पाकेट-8, 16, 12, 11 व 18, बेगम विहार, बेगमपुर, बेगमपुर गांव, राजीव नगर, कैलाश विहार, सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी व जहांगीरपुरी, न्यू माडर्न शाहदरा, न्यू अशोक नगर, चिल्ला गांव, विकास नगर, मध्य दिल्ली के सराय रोहिल्ला, मानकपुरा, डोलीवालान, प्रभात रोड, रैगरपुरा, बीडनपुरा, देव नगर, बापा नगर, नाइवालान, बलजीत नगर, रणजीत नगर, दक्षिणी पटेल नगर, ईस्ट पटेल नगर में जल आपूर्ति प्रभावित है.

इसी तरह ओखला के फेज-2 में संजय कालोनी, संगम विहार, देवली में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है. बाहरी दिल्ली के नजफगढ़, महिपालपुर, द्वारका, ककरोला, उत्तर नगर, आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति रात को तीन बजे होती है.

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने किया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget