एक्सप्लोरर

दिल्ली में 200 यूनिट मुफ्त बिजली पर बड़ी खबर, केजरीवाल सरकार ने लिया ये फैसला

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में 200 यूनिट कर मुफ्त बिजली मिलनी जारी रहेगी. अरविंद केजरीवाल सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला किया है. सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ईमानदार सरकार है.

Delhi Electricity Subsidy Scheme: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में बिजली पर सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया गया. दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे फ्री बिजली देना अरविंद केजरीवाल सरकार का ऐसा वादा है जिसे हम लगातार नौ साल से पूरा कर रहे हैं.

इस फैसले पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूँ. आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है. इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है."

सीएम ने कहा, "बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था - अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं आपको बता दूँ कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की. लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया. "

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली और पंजाब में मिलती है. बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पॉवर कट लगते हैं और हज़ारों रुपये के बिजली बिल भरने पड़ते हैं.  क्योंकि दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है."

22 लाख परिवारों का बिजली बिल ज़ीरो- आतिशी

मंत्री ने कहा कि दिल्ली में 22 लाख परिवारों का बिजली बिल ज़ीरो आता है. हमारी हर पॉलिसी को विरोधी रोकने की कोशिश करते हैं. पिछले साल सब्सिडी रोकने की काफ़ी कोशिशें हुई थीं. इस साल भी इन लोगों ने हर संभव प्रयास किया कि 2024 में बिजली सब्सिडी रुक जाए. उन्होंने अधिकारियों को बुलाकर धमकाया. लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली वाले सेकिया वादा पूरा करते हैं.

किसानों-वकीलों की योजना भी जारी रहेगी- मंत्री

आतिशी ने कहा,"आज कैबिनेट ने फ़ैसला लिया है कि 2024 में भी बिजली फ्री रहेगी. 200 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी, 400 यूनिट तक आधा बिल देना होगा. किसानों और वकीलों के लिए जो योजना है वो भी जारी रहेगी. 31 मार्च 2025 तक के लिए यह लाभ मिलता रहेगा. सरकार इसके लिए क़रीब साढ़े तीन हज़ार करोड़ का खर्च वहन करती है. लेकिन सब्सिडी एक्चुअल कंजम्प्शन पर दी जाती है."

ईडी की नोटिस पर क्या बोलीं आतिशी?

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी की नोटिस पर उन्होंने कहा, "हम उन्हें बदनाम कर रहे हैं या वे ख़ुद को बदनाम कर रहे हैं. पहले तो वे अरविंद केजरीवाल के सवालों के जवाब नहीं देते हैं फिर कोर्ट के फ़ैसले का इंतज़ार नहीं करते."

Congress Candidates List 2024: दिल्ली में कांग्रेस इन 3 नेताओं को दे सकती है लोकसभा का टिकट

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
दिल्ली: मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा कालिया गिरफ्तार, 85 लाख की लूट के मामले में था वांटेड
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश
जजों की सुरक्षा पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र, पुलिस और गृह मंत्रालय को एक हफ्ते में बैठक का आदेश
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
दिल्ली: जिस्मफरोशी के सबसे चर्चित केस में सोनू पंजाबन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की सजा
Delhi Budget: दिल्ली के बजट पर व्यापारियों की मुहर, कैट ने कहा- 'आत्मनिर्भर भारत के विजन के...'
दिल्ली बजट पर व्यापारियों की मुहर, कैट ने कहा- 'आत्मनिर्भर भारत के विजन के...'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget