एक्सप्लोरर

'AAP  विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ अभी तक...', वीरेंद्र सचदेवा का अरविंद केजरीवाल से सवाल

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा का चुनाव फरवरी 2025 में होना है. इस बीच आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने AAP के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में एक तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई ने बीजेपी को हमला बोलने का मौका दे दिया है. इस मामले को लेकर बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पर निशाना साधा है. उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि आप विधायक बाल्यान की आपराधिक मामलों में संलिप्तता के बावजूद उन्होंने अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, "आप विधायक नरेश बाल्यान को मकोका (MCOCA) के तहत दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. गैंगस्टर, माफिया, ड्रग डीलर या हथियार डीलर जैसे संगीन अपराध में शामिल लोग मकोका के तहत गिरफ्तार किए जाते हैं. उनका संबंध आप से निकलता है."  

पहले इस सवाल का जवाब दें केजरीवाल 

उन्होंने आगे कहा, "इसका मतलब साफ है कि दिल्ली के (पूर्व) सीएम संगठित अपराधियों को पाल रहे हैं. पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने मकोका (MCOCA)  के उन अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, जो दिल्ली में बैठे हैं और उसे लूट रहे हैं."

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आबकारी नीति मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जेल गए. फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं. उन्हें अपराध से बरी नहीं किया गया है. उन्हें इसकी सजा मिलेगी."

बीजेपी भी फ्री बिजली-पानी देने के पक्ष में 

उन्होंने कहा कि जहां तक बिजली का सवाल है तो बीजेपी भी लोगों को दिल्ली में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के पक्ष में है. हमारा मानना है कि चाहे पानी हो, बिजली हो, स्वास्थ्य हो या शिक्षा हो, ये जनता के अधिकार हैं और उन्हें ये मिलने चाहिए." 

दरअसल, दो महीने बाद दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर सियासी दलों के बीच गहमागहमी चरम पर है. बीजेपी, आप और कांग्रेस एक-दूसरे पर जन विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं. ताकि चुनावी माहौल अपने पक्ष में करना संभव हो सके. 

Delhi Home Guard: दिल्ली के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 15 हजार होमगार्ड की होगी भर्ती, LG ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल, MCD में बढ़ी ताकत
AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल, MCD में बढ़ी ताकत
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट', 10 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे केंद्र
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget