एक्सप्लोरर

Delhi News: गोल्फ कोर्स और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स.., द्वारका में क्या हैं DDA के आने वाले प्रोजेक्ट्स, जानें- यहां

Delhi Development Authority: द्वारका में डीडीए की आगे की परियोजनाओं में 4,300 घरों का निर्माण, 4 फुट ओवर ब्रिज, 2 कम्यूनिटी हाल, सेक्टर 8, 17, 19 और 23 में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स है.

Delhi News: दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने द्वारका (Dwarka) के विकास के लिए नई योजना बनाई है. डीडीए की इस योजना से द्वारका को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा. इसमें लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं शामिल हैं. आगे की योजना में डीडीए की कई कॉमर्शियल और बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाएं (Infrastructure Projects) शामिल हैं. द्वारका के बदलाव के लिए कई प्रोजेक्ट हैं. डीडीए ने एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि, ''द्वारका को ट्रांसफॉर्म करने के लिए कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और कई आगामी परियोजनाओं पर काम चल रहा है.'' 

आगामी परियोजनाओं में क्या हैं शामिल
डीडीए ने ट्वीट के साथ एक पोस्टर शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है. इसमें अबतक पूरी हो चुकी परियोजनाओं और आगे की परियोजनाओं के बारे में बताया गया है. डीडीए की आगे की परियोजनाओं में 4,300 घरों का निर्माण जो कि हो रहा है, 4 फुट ओवर ब्रिज, 2 कम्यूनिटी हाल, सेक्टर 8, 17, 19 और 23 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 24 में 18 होल का गोल्फ कोर्स, सेक्टर 19 बी में सरकारी-निजी साझेदारी यानी पीपीपी मोड से खेल परिसर, 200 एकड़ का भारत वंदना पार्क शामिल हैं. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है. 

ये परियोजनाएं अबतक हो चुकी हैं पूरी
पोस्टर में डीडीए की द्वारका में अबतक की उपलब्धियों के बारे में यानी जिन परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है उनको भी बताया गया है. जो काम हो चुके हैं उनमें 150 किलोमीटर सड़कें और नालियां बनाई गयीं, 37 कम्यूनिटी हाल बनाए गए, सेक्टर 11 में 29.65 एकड़ क्षेत्र में फैला खेलकूद परिसर बनाया गया, ट्रंक ड्रेन्स का विकास, पार्कों में एसटीपी वाटर की लगातार सप्लाई शामिल हैं. वहीं खबरों के मुताबिक बैडमिंटन कोर्ट, टेनिस कोर्ट, शूटिंग रेंज और बॉक्सिंग रेंज भी बनाए जाने की योजना है. इसके अलावा क्रिकेट मैदान और फुटबॉल मैदान भी हैं. 

MCD Mayor Election Today: AAP ने प्रोटेम स्पीकर को लिखी चिट्ठी, मनोनीत पार्षदों को वोटिंग राइट ना देने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली मेट्रो का बदला समय, इस दिन भोर से पहले ही चलेंगी ट्रेनें, जानें शेड्यूल
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली में बंपर बारिश के आसार, घने बादल और तेज हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget