एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण का काम 95 प्रतिशत पूरा, जानें कब से रफ्तार भर सकेंगी गाड़ियां?

Dehradun Expressway: दूसरे चरण में दिल्ली स्थित लोनी बॉर्डर से बागपत के खेकड़ा तक 16.60 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है. इसमें से 12 KM लंबे एलिवेटेड पिलर का काम पूरा किया जा चुका है.

Delhi–Dehradun Expressway News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के दूसरे चरण का काम काफी तेजी से चल रहा है. इसे जल्द पूरा कर के मार्च के अंतिम सप्ताह या फिर अप्रैल महीने की शुरुआत में खोले जाने की योजना है. दूसरे चरण का 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, बचे हुए काम को भी इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा. जिसके बाद इस पर लोड टेस्ट और ट्रायल रन किया जाएगा. फिर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह से इस पर लोड टेस्ट शुरू किया जाएगा और उसके बाद दूसरे सप्ताह से इस पर ट्रायल रन शुरू हो जाएगा. वहीं एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण को भी मई तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की तैयारी है. इन दोनों चरणों के खुलने पर अरक्षाम स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से बागपत के खेकड़ा स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल से सीधे जुड़ जाएगा. जिससे ईस्ट दिल्ली से बागपत, शामली और ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए हरियाणा में सोनीपत की तरफ का आवागमन सुगम हो जाएगा. 

लोनी बॉर्डर से बागपत के खेकड़ा तक हो रहा 16.60 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे तैयार
वहीं दूसरे चरण में दिल्ली स्थित लोनी बॉर्डर से बागपत के खेकड़ा तक 16.60 किलोमीटर का एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है. इसमें से 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के पिलर और गार्डर रखने का काम काफी पहले पूरा किया जा चुका है. सड़क बनाने के काम भी लगभग पूरा किया जा चुका है. जो थोड़ा बहुत काम बचा है, उसे भी अगले 20 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा एलिवेटेड कॉरिडोर के साथ ही नीचे सर्विस रोड बनाने का काम भी पूरा हो चुका है. जबकि, करीब ढाई किलोमीटर के हिस्से में नाला बनाने का काम चल रहा है, जिसे 25 फरवरी तक पूरा कर लेने की योजना है.

अक्षरधाम से यूपी बॉर्डर तक एलिवेटेड कॉरिडोर का 95 प्रतिशत काम पूरा
बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पास अक्षरधाम से शुरू होकर शास्त्री पार्क, गांधी नगर के रास्ते यूपी बॉर्डर तक करीब 15.50 किलोमीटर लंबे पहले चरण के इस हिस्से में करीब 95 प्रतिशत एलिवेटेड रोड है. जिसका 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी काम मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लेने की योजना है. इसके अलावा सहारनपुर स्थित गणेशपुर से देहरादून के बीच तीन पैकेज भी 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा. इन्हें अप्रैल में लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से गणेशपुर के बीच काम की गति धीमी है, जिसके चलते 210 किलोमीटर लंबे इस पूरे एक्सप्रेस वे को तैयार होने में नवंबर तक का समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें: Farmer Protest LIVE: धरने पर बैठे किसान 5 घंटे बाद एक्सप्रेस-वे से हटे, हाइलेवल कमेटी के गठन के आश्वन पर धरना खत्म

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलमपुर में सीगरेट पीने के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
सीलमपुर में सीगरेट पीने के विवाद में युवक की हत्या, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर 'खराब'
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर 'खराब'
सीलमपुर के पार्क में सिगरेट पीने पर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
सीलमपुर के पार्क में सिगरेट पीने पर युवक की हत्या, दो नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार
HC से फटकार के बाद CJP के सौरव और आशुतोष ने वापस ली याचिका, अब 2 बजे का इंतजार
HC से फटकार के बाद CJP के सौरव और आशुतोष ने वापस ली याचिका, अब 2 बजे का इंतजार

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
'...तो फिर जाएंगे हाई कोर्ट', सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका लगने के बाद करीबी का बयान
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget