एक्सप्लोरर

Delhi Corona Vaccination: दिल्ली में कोरोना वैक्सीन लेने वालों की घट रही संख्या, इन सेंटर्स को बंद कर सकती है सरकार

Delhi Corona Vaccination: गुरुवार को दिल्ली में कुल 17,569 वैक्सीन की डोज दी गई, जो इस सप्ताह हर दिन दिए जाने वाले औसत डोज 28,000 से काफी कम है. ऐसे में स्कूल में बने केंद्र बंद किए जा सकते हैं.

Delhi Corona Vaccination: दिल्ली (Delhi) में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लेने वालों की संख्या में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में दिल्ली सरकार जल्द ही कुछ वैक्सीनेशन सेंटर को बंद कर सकती है. सरकार खासकर उन सेंटर्स को बंद करने की योजना बना रही है, जो स्कूल में खोले गए हैं. इस बीच दिल्ली में गुरुवार को 12 से 14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स (Corbevax Vaccine) की 3,907 डोज दी गईं, जबकि बुधवार को 3,937 डोज दी गई थी. हालांकि होली के बाद संख्या बढ़ने की संभावना है, जब जिले के स्कूलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे.

दरअसल स्कूल के बंद होने से बच्चे छुट्टी पर हैं तो वहीं कई शहर के बाहर भी हैं, जिसकी वजह से भी वैक्सीनेशन कम हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि स्कूलों में अभियान शुरू होने के बाद संख्या बढ़ेगी. दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि स्कूलों में शिविर का आयोजन कब किया जा सकता है, इसे लेकर शिक्षा विभाग से एक कार्यक्रम देने के लिए कहा गया है. CoWIN पोर्टल के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में कुल 17,569 वैक्सीन की डोज दी गई, जो इस सप्ताह हर दिन दिए जाने वाले औसत डोज 28,000 से काफी कम है.

प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या भी घटी

अधिकारी ने कहा, "स्कूलों में सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद करने को लेकर एक फाइल पहले ही भेजी जा चुकी है. अब बहुत कम लोग वैक्सीन की डोज लेने आ रहे हैं. पहले जहां एक जिले में हर दिन 10,000 डोज लगते थे, वहां अब एक दिन में सिर्फ 1,000 डोज लगे रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्कूलों में टीकाकरण केंद्र तब बनाए गए थे, जब ऑनलाइन क्लास चल रहे थे. अब स्कूली बच्चों के लिए केवल कैंप मोड में वैक्सीनेशन किया जाएगा और स्कूलों में बने टीकाकरण केंद्र को बंद कर दिया जाएगा. दूसरी तरफ प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या भी कम हो रही है. सिर्फ 4,53,000 से अधिक लोगों ने ही अब तक प्रीकॉशन डोज लिए हैं. दिल्ली में 60 साल से अधिक उम्र के 21 लाख लोग, 2,40,000 हेल्थ वर्कर्स और 3,50,000 फ्रंटलाइन वर्कर्स प्रीकॉशन डोज के लिए पात्र हैं.

ये भी पढ़ें-

Gold-Silver Price Today: दिल्ली-यूपी में आज सोना-चांदी खरीदना हुआ सस्ता, यहां चेक करें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल कितना हुआ महंगा, यहां करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget