एक्सप्लोरर

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे कांस्टेबल की हत्या, इलाके में हड़कंप

Delhi News: दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात को पेट्रोलिंग के दौरान एक कांस्टेबल की हत्या का मामला सामने आया है. इलाके में हुए इस मर्डर से लोगों में दहशत का माहौल है.

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधियों के हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है. हाल ही में साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से ऐसा ही मामला देखने को मिला है. जहां नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक कांस्टेबल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

इस घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह कांस्टेबल की लाश गोविंदपुर की गली नंबर 13 में पड़ी मिली. इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे. आनन-फानन में कांस्टेबल की लाश को पास के ही अस्पताल ले जाएगा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

मृतक कांस्टेबल की पहचान और घटना का विवरण
मृतक कांस्टेबल की पहचान 28 साल के किरण पाल के रूप में हुई है, जिसकी तैनाती गोविंदपुर में थी. घटना के समय किरण पाल इलाके में नाइट पेट्रोलिंग के लिए निकला था. सुबह किसी राहगीर ने उसे गली में अचेत अवस्था में देखा था. किरण पाल की छाती और पेट पर चाकू के वार के निशान थे और मोटरसाइकिल पास में पड़ी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. अब इस मामले में स्थानीय पुलिस के साथ ऑपरेशन सेल भी मिलकर जांच कर रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी? जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो हम कैसे रहेंगे. हम तो आम लोग हैं, कीड़े-मकोड़े जैसे.

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान
पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है. सीसीटीवी की मदद से पुलिस अपराधी की पहचान करने की कोशिश में लगी हुई है. दिल्ली में हुई ये घटना कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. पुलिस की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है और आम आदमी अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हो रहा है. 

यह भी पढ़ें- मां ने अपनी 5 साल की बच्ची को गला दबाकर मार डाला, पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: ईद की खुशियों में मौत का मातम! जहांगीरपुरी में सिगरेट के विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या
दिल्ली: ईद की खुशियों में मौत का मातम! जहांगीरपुरी में सिगरेट के विवाद में युवक की चाकू गोदकर हत्या
Delhi: रजिस्ट्री दफ्तरों में अव्यवस्था देख भड़कीं CM रेखा गुप्ता, निरीक्षण में अधिकारियों की लगाई क्लास
दिल्ली: रजिस्ट्री दफ्तरों में अव्यवस्था देख भड़कीं CM रेखा गुप्ता, निरीक्षण में अधिकारियों की लगाई क्लास
दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली में बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जानें आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?
दिल्ली में बादलों का डेरा, बारिश के बाद 9.4 °C तक गिरा पारा, 30 मई को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में बादलों का डेरा, बारिश के बाद 9.4 °C तक गिरा पारा, 30 मई को कैसा रहेगा मौसम?

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget