एक्सप्लोरर

कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, देवेंद्र यादव बोले- 'BJP बताए, दिल्ली वालों के लिए क्या है उसका प्लान?

Delhi Election 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सिर्फ खोखली बयानबाजी और सब कुछ मुफ्त देने का वादा कर दिल्ली सत्ता हथियाना चाहते हैं.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंजाम देकर जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. जहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी तमाम तरह के आरोपों को लगा कर केंद्र सरकार पर लगातार आक्रामक बनी हुई है और जनता को शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था की दुहाई देकर एवं विक्टिम कार्ड खेल रही है, वहीं विरोधी दल भी हर तरह के हथकंडों के दम पर दिल्ली की सत्ता में वापसी करने की जद्दोजहद में जुटी है. 

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की तरह दिल्ली की जनता को चुनावी लॉलीपॉप के रूप में मुफ्त बिजली-राशन और महिलाओं को स्कूटी और 2100 रुपये मासिक की घोषणा की है. बीजेपी के इस रुख को लेकर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है. 

दिल्ली कांग्रेस ने बीजेपी की इस घोषणा को दिल्ली की सत्ता हथियाने का हथकंडा करार दिया है. डीपीसीसी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अरविंद केजरीवाल की फ्री की रेवड़ियां बांटने की राजनीति को आधार बनाकर आज जो घोषणाएं की है, उससे साफ हो गया है कि वो दिल्लीवालों के कल्याण को लेकर आप से अलग अलग नहीं है. 

वोट बैंक की राजनीति 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सिर्फ खोखली बयानबाजी और सब कुछ मुफ्त देकर सिर्फ दिल्ली सत्ता हथियाना चाहते हैं. महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह फेल बीजेपी महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने की घोषणा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा है.

दिल्लीवासी 80 हजार करोड़ कर्ज के नीचे 

देवेंद्र यादव ने कहा कि मुफ्त सुविधाएं देने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार 2024-25 तक वित्तिय वर्ष में 5,086 करोड़ रुपये के अनुमानित कर्ज के नीचे दबा दिया. आंकड़ों के अनुसार मुफ्त की रेवड़ियां लेने वाला दिल्लीवासी 80 हजार कर्ज के नीचे आ चुका है. पिछले वर्ष 2023-24 के संशोधित अनुमान से दिल्ली सरकार के कर्ज में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

बीजेपी के नेता ये बताएं कि क्या उनके पास दिल्ली की सत्ता में आने के बाद 5086 करोड़ के कर्ज को उतारने का कोई प्लान उनके पास है या नहीं?

उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास प्रतिशोध की राजनीति करने और आरोप प्रत्यारोप की नूराकुश्ती करने के अलावा कुछ नहीं है. इस बात को दिल्लीवासी भी अच्छी तरह समझ चुके हैं. दिल्ली वालों के लिए बीजेपी और आप दोनों घाटे का सौदा है. पिछले 10 वर्षों से केन्द्र में बीजेपी और दिल्ली में आप की सरकारें आसीन हैं, जिन्होंने दिल्ली की जनता के लिए जुमले, झूठी, खोखली और बेबुनियाद घोषणाओं के अलावा कुछ नही किया.

26 वर्षों से बीजेपी को नकार रही दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी से भी परेशान हो चुकी है. दिल्ली वाले अब दिल्ली की सत्ता पर कांग्रेस को देखना चाहते हैं. यही वजह है कि पार्टी को जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है.

Delhi Murder: दिल्ली में मजूदर को घर में घुसकर उतारा मौत के घाट, हत्या की वजह कर देगी हैरान

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में 3 करोड़ के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का खुलासा, EOW ने मास्टरमाइंड को पकड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
Embed widget