एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली में समर्थकों की पहचान और जनाधार बढ़ाने में जुटी कांग्रेस, चलाया 'झंडा लगाओ-सामने आओ' अभियान

Arvinder Singh Lovely News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि झंडा लगाओ-सामने आओ अभियान की शुरुआत वे स्वयं अपने घर से करेंगे. इसके बाद कांग्रेस के दूसरे नेता इसमें शामिल होंगे.

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) लगातार पार्टी को मजबूत बनाने और जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बीते दिनों पार्टी छोड़ कर गए पूर्व कांग्रेसी नेताओं से वापसी की अपील की. इसके बाद दो दर्जन से ज्यादा उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को वापस कांग्रेस में शामिल किया, जो कभी पार्टी का हाथ छोड़ कर आप के साथ चले गए थे. वहीं अब उन्होंने कांग्रेस समर्थकों की पहचान और उनका जनाधार बढ़ाने के उद्देश्य से 'झंडा लगाओ-सामने आओ' अभियान की शुरुआत की है.

अरविंदर सिंह लवली ने चांदनी चौक और आदर्श नगर जिला कमिटी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ब्लॉक अध्यक्ष के साथ की गई सभा में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि वे इस अभियान की शुरुआत स्वयं अपने घर से करेंगे और उसी दिन दिल्ली के सभी पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक भी इस अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे. इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन युसूफ, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य अल्का लांबा, पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, पूर्व विधायक कुंवर करण सिंह और अन्य नेता भी मौजूद रहे.

सभी विधानसभा में चलेगा अभियान

इस दौरान मुकेश शर्मा ने कहा कि 'झंडा लगाओ-सामने आओ' कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को इस अभियान में शामिल किया जाएगा. इसके बाद कांग्रेस सर्मथकों को चिन्हित करके इस कार्यक्रम में भागीदार बनाया जाएगा. बड़े पैमाने पर इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा.

खादी पर छूट को बहाल करने की मांग

वहीं लवली ने खादी पर दी जाने वाली छूट का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हमेशा से 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खादी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाती थी. 2016 तक यह छूट जारी थी, लेकिन 2015-16 के बाद दिल्ली सरकार ने इसे अचानक बंद कर दिया और खादी पर बजटीय प्रावधान को ही खत्म कर दिया. दिल्ली सरकार की ओर से छूट को खत्म करने की नीति की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने तुरंत 10 प्रतिशत छूट को बहाल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इससे न केवल खादी के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग को लाभ भी पहुंचेगा.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने और क्या कहा?

लवली ने कहा कि खादी न केवल वस्त्र है बल्कि पूज्य बापू के विचारों का प्रचार-प्रसार भी है और खादी से लोगों को रोजगार भी मिलता है. इसके बावजूद खादी बनाने वाली संस्थाओं और लोगों को दिल्ली सरकार की तरफ से मिलने वाली आर्थिक छूट को अघोषित रुप से बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में बकायदा दिल्ली सचिवालय में खादी बोर्ड की यूनिट खोली गई, जिसमें खादी के उत्पाद बेचे जाते थे.

ये भी पढ़ें- Sanjay Singh Arrest: 'ईडी ने वही किया जो...', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता दिनेश सिंह का बड़ा दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
दिल्ली मेट्रो को कैसे करें बेहतर? आप भी दे सकते हैं फीडबैक, 15 जुलाई से DMRC शुरू करने जा रहा ये काम
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'
ताहिर हुसैन कोर्ट का फैसला सुनते ही फफक-फफकर रो पड़ा, कहा- 'इंसाफ नहीं हुआ'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget