एक्सप्लोरर

'महिला समृद्धि योजना' को लेकर कांग्रेस का BJP पर हमला, देवेंद्र यादव बोले- गुमराह कर रही सरकार

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि महिला समृद्धि योजना की कोई ठोस रूपरेखा ही तैयार नहीं की गई, तो 2500 रुपये देने की बात क्यों की जा रही है.

Congress On Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर अब सवालों की बौछार शुरू हो गई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 'महिला समृद्धि योजना' को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है.

देवेंद्र यादव ने कहा, "बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं को 'महिला समृद्धि योजना' के तहत 2500 रुपये महीने देने का जो वादा किया था, वो अब सिर्फ एक हवा-हवाई सपना बनकर रह गया है. पिछले तीन महीनों से ये योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बस बयानबाजी करके महिलाओं को गुमराह कर रही हैं."

'महिला समृद्धि योजना की रूपरेखा तैयार नहीं'
उन्होंने आगे कहा, "जब योजना की कोई ठोस रूपरेखा ही तैयार नहीं की गई, तो 2500 रुपये देने की बात क्यों की जा रही है? मुख्यमंत्री कह रही हैं कि पैसा तो देंगे, लेकिन महिलाएं पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी. जब पूरा पैसा निकाल ही नहीं सकते, तो इसे 2500 रुपये की योजना कहने का क्या मतलब." उन्होंने कहा कि ये सब बस लोगों को भ्रम में डालने का खेल है.

'महंगाई तोड़ रही कमर'
देवेंद्र यादव ने आगे कहा, "आज जब महंगाई कमर तोड़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, तो क्या गरीब परिवार पैसा जमा करने की हालत में हैं? बीजेपी का ये कहना कि 2500 रुपये देंगे, लेकिन उसका एक हिस्सा रिक्यूरिंग डिपॉजिट (RD) में जमा होगा और बाकी ही इस्तेमाल हो पाएगा, ये दिल्ली की भोली-भाली महिलाओं को ठगने जैसा है."

उनका आरोप है, "न तो योजना का कोई ढांचा तैयार है, न ही ये साफ है कि ये पैसा किन महिलाओं को मिलेगा. रिक्यूरिंग डिपॉजिट की समय सीमा और राशि भी तय नहीं है, तो फिर ये घोषणा सिर्फ एक और जुमला ही तो है."

'ये योजना महिलाओं का लुभाने का ढोंग'
उन्होंने 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किए गए वादे की भी याद दिलाई, जब 5100 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान हुआ था. यादव ने तंज कसा, "20 फरवरी को सरकार बनी, 8 मार्च को बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन आज तक नतीजा सिफर. क्या ये सब बस महिलाओं को लुभाने का ढोंग था?"

वादों का मांगा हिसाब
देवेंद्र यादव ने बीजेपी के बाकी वादों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "चुनाव में महिलाओं के लिए बड़े-बड़े सपने दिखाए गए- 2500 रुपये महीना, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर, गर्भवती महिलाओं को अनुदान और बीपीएल परिवारों को राशन. लेकिन क्या हुआ? उल्टा गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई और गरीबों को महंगाई का झटका दे दिया." उनका कहना है कि महिला समृद्धि योजना को बार-बार टाला जा रहा है, जबकि जनता पर बोझ बढ़ता जा रहा है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget