एक्सप्लोरर

Delhi News: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस का कैंडल मार्च, देवेंद्र यादव बोले- 'पाकिस्तान को...'

Delhi Congress Candle March: दिल्ली कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के मसले पर हम सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

Delhi Congress News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से शुक्रवार (25 अप्रैल) को कैंडल मार्च निकाला गया. यह मार्च 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति तक निकाला गया, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मार्च का नेतृत्व करते हुए कहा, “हम नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो के संदेश के साथ आगे बढ़ रहे हैं. हमारा देश अखंड रहे. हम सभी भारतीय एकजुट रहें. बाहरी ताकतों के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना होगा. पाकिस्तान लगातार आतंकियों को ट्रेन कर ऐसे हमलों को अंजाम देता रहा है.“ 

उन्होंने आगे कहा, “इंटरनेशनल कम्युनिटी को इस पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए. पाकिस्तान को साफ संदेश देना चाहिए कि आतंकवाद के लिए दुनिया में कोई जगह नहीं.“

उदित राज ने उठाए सवाल 

कांग्रेस नेता उदित राज ने भी इस कैंडल मार्च में भाग लिया और कहा, “हम सरकार के साथ खड़े हैं, लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? जब सारी एजेंसियां और लोकल पुलिस गृहमंत्री अमित शाह के अधीन हैं, तो डेढ़ घंटे तक मेडिकल सहायता क्यों नहीं पहुंच पाई?”

वक्फ संशोधन को लेकर सरकार के रवैये पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “राम मंदिर बोर्ड, तिरुपति एक्ट या काशी विश्वनाथ एक्ट में क्या गैर-हिंदुओं को जगह दी जाएगी? जब देश को एकजुट होने की जरूरत है, तब यह सरकार एक समुदाय के खिलाफ काम करने में लगी है. सुप्रीम कोर्ट की अवमानना हो रही है. वक्फ संशोधन विधेयक गलत है और धर्म के नाम पर राजनीति बंद होनी चाहिए.”

आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता- मुमताज 

कांग्रेस नेत्री मुमताज पटेल ने भी मार्च में हिस्सा लिया और कहा,“मुसीबत की इस घड़ी में पूरा देश एक साथ खड़ा है. यह घटना बहुत शॉकिंग है और धर्म के नाम पर हुई चूक पर गहराई से विचार किया जाना चाहिए. ताकि भविष्य में दोबारा ऐसा न हो. सरकार जो भी ठोस कदम उठाएगी, हम उसका समर्थन करेंगे. आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता, और आम समाज को धर्म के नाम पर नहीं बंटना चाहिए.”

'देश की अखंड से समझौता नहीं'

कैंडल मार्च के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि दी बल्कि यह संदेश भी दिया कि देशवासी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं और देश की एकता के लिए साथ खड़े हैं. देश की अखंडता से कोई समझौता नहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget