एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में धूप-छांव का खेल जारी, कब तक रहेगा सर्दी का सितम?

कोहरे और धुंध की वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेनें भी निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं. दिल्ली से उत्तर व पूर्वी भारत की तरफ जाने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें निर्धारित समय से पांच घंटे लेट चल रही हैं. 

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi-NCR) में रह रहे लोग इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर से परेशान हैं. धूप-छांव के खेल ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. वैसे बीते दिनों दोपहर के वक्त खिली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही थी लेकिन सोमवार को अच्छी धूप न होने के कारण लोग पूरे दिन बेहाल रहे. 

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी
आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सफदरगंज का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा दिल्ली समेत उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. लोगों को ठंड से बचने के लिए सतर्क किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे आ सकता है. इसी बीच दिल्ली और एनसीआर में आज धूप-छांव का खेल भी लगातार जारी है, जिसने आम लोगों की मुश्किलों को अब और बढ़ा दिया है.

लोग बोले-दिल्ली में दशकों बाद देखी ऐसी कड़ाके की ठंड
दिल्ली के पटपड़गंज (Patparganj) के रहने वाले पंकज सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि-इस बार की ठंड अधिक कष्टदायक है. दशकों बाद दिल्ली में ऐसी कड़ाके की ठंड और शीतलहर महसूस हो रही है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही शीतलहर और ठंड लोगों की नियमित दिनचर्या को प्रभावित करने वाला रहा है, लेकिन दोपहर के समय निकलने वाली धूप से लोगों को काफी राहत मिलती थी. आज सुबह से ही दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है. विजिबिलिटी बिल्कुल कम है. इसकी वजह से आज दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में धूप का प्रभाव भी कम देखने को मिल रहा है. शीतलहर और तेज हवाओं ने आम जनजीवन को अब पूरी तरह बेहाल कर दिया है.

विमानों और ट्रेनों पर भी पड़ रही मौसम की मार
सड़क से लेकर सोशल मीडिया (Social Media) तक उत्तर भारत में प्रभावी घने कोहरे की तस्वीरें छाई हुई हैं. कोहरे और धुंध की वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेनें भी निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही हैं. दिल्ली से उत्तर व पूर्वी भारत की तरफ जाने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पांच घंटे लेट चल रही हैं. अब तक 18 से अधिक विमानों के समय प्रभावित हुए हैं. इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अब देखना होगा कि कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे से आम लोगों के साथ-साथ यात्रियों की मुश्किलें कब तक कम होती हैं.

Delhi: सर्दी में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, लकवा और ब्रेन स्ट्रोक के मरीज? LNJP के डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget