एक्सप्लोरर

'दिल्ली में विकास कार्यों में तेजी लाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं' CM रेखा गुप्ता का सख्त आदेश

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को तेज़ी से काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने बजट की कमी न होने की बात कही.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के पास बजट की कमी नहीं है, लेकिन काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्य केवल कागजों पर नहीं बल्कि जमीन पर दिखाई देने चाहिए.

दिल्ली सचिवालय में सोमवार को आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि मुख्यमंत्री विकास निधि (सीएमडीएफ) और विधायक निधि (एमएलएएलएडी) से जुड़े सभी कार्यों की रफ्तार तेज की जाए. इसके अलावा अनधिकृत कॉलोनियों और अनुसूचित जाति-जनजाति बस्तियों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए. बैठक में मुख्य सचिव, दिल्ली नगर निगम के आयुक्त समेत शहरी विकास, योजना, वित्त, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्सर विधायक निधि से भेजे गए प्रस्ताव नियमों में अटक जाते हैं जिससे समय बर्बाद होता है. उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई प्रस्ताव नियमों के अनुरूप नहीं है तो उसकी जानकारी तुरंत विधायक को दी जाए ताकि समस्या का तुरंत समाधान निकल सके. साथ ही सभी कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट नियमित रूप से मुख्यमंत्री और संबंधित विधायक को भेजी जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि मानसून का मौसम अब समाप्त होने वाला है इसलिए विकास कार्यों की गति और तेज की जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर कोताही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी.

बुनियादी सुविधाओं की कर रहे हैं मांग

दिल्ली में मुख्यमंत्री विकास निधि और विधायक निधि के जरिए कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम किए जाते हैं जिनमें सड़क निर्माण, सीवर लाइन, नालियां, स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक भवन जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लाखों लोग लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. पिछली सरकारों के समय इन इलाकों का विकास अक्सर राजनीतिक बहस का मुद्दा रहा है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार की सोच साफ है दिल्ली का संतुलित विकास ताकि हर नागरिक यह महसूस कर सके कि उसकी गली, कॉलोनी और मोहल्ले तक विकास पहुंच रहा है. उन्होंने कहा कि एक विकसित दिल्ली का सपना तभी पूरा होगा जब विकास हर वर्ग और हर क्षेत्र तक समान रूप से पहुंचेगा.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
सोनम वांगचुक मामले पर दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक, स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दिए ये सख्त निर्देश
Sonam Wangchuk Hospitalised LIVE: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
Live: डिहाइड्रेशन की वजह से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
भूख हड़ताल से सोनम वांगचुक हुए काफी कमजोर, सफदरजंग अस्पताल ने अपने बयान में क्या-क्या बताया?
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज
इस नमो भारत स्टेशन पर शुरू हुआ दिल्ली का बड़ा EV चार्जिंग हब, एक साथ 14 वाहन होंगे चार्ज

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget