एक्सप्लोरर

खुद पर हुए हमले के बाद CM रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया, 'सदमे में थी लेकिन अब...'

CM Rekha Gupta Attack: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये हमला सिर्फ उनके ऊपर नहीं बल्कि जनता की सेवा के संकल्प पर हमला है.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बुधवार (20 अगस्त) की सुबह जन सुनवाई के दौरान खुद पर हुए हमले पर पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्वभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूं. मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों. मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी.

जनता की सेवा के संकल्प को कभी नहीं तोड़ सकते- सीएम

सीएम ने आगे कहा, "ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते. अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी. जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा. आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है. आपके अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूं."

  • सीएम पर सवा आठ बजे के करीब हमला हुआ
  • आरोपी को जन सुनवाई में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया
  • बाद में आरोपी राजेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया
  • पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है
  • आरोपी ने सीएम आवास की रेकी की
  • कांग्रेस-आप ने हमले की निंदा की
  • आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
  • गुजरात में उस पर चाकू से हमला करने सहित पांच मामलों में मुकदमे दर्ज हैं

हत्या की कोशिश का केस दर्ज

सीएम पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. आरोपी का नाम सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई है जो गुजरात का रहने वाला है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है. पुलिस के मुताबिक, सीएम पर हमला बुधवार की सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ.

सीसीटीवी फुजेट में रेकी करता दिखा आरोपी

एक सीसीटीवी फुजेट भी सामने आया है जिसमें आरोपी मुख्यमंत्री आवास की ओर जाते हुए दिख रहा है. वीडियो में आरोपी रेकी करते, मुख्यमंत्री आवास का वीडियो बनाते और बाद में हमला करने की कोशिश करते हुए दिख रहा है.

आरोपी की मां ने क्या कहा?

इस बीच, आरोपी की मां भानुबेन सकारिया ने दावा किया कि उनका बेटा किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है और आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ एक प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गया था. मां का दावा है कि बेटे को कुत्तों से बेहद प्यारा है. आरोपी की मां ने कहा, ‘‘वह पशु प्रेमी है. उसे कुत्तों, गायों और पक्षियों से बहुत प्यार है. इसीलिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने के आदेश के बाद वह परेशान था.’’ 

Input By : PTI

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
'अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ', चुनाव आयोग के समर्थन में ABVP ने खोला मोर्चा
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर CJP बोली, 'हमें पूरी उम्मीद है कि...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget