एक्सप्लोरर

Delhi CM: आप के रवैये पर भड़के BJP नेता, कहा- 'जनता का भरोसे से ज्यादा करेंगे काम'

Delhi CM Name: दिल्ली बीजेपी नेता विष्णु मित्तल के मुताबिक यमुना नदी दिल्ली के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है, लेकिन आप (AAP) वालों ने पूर्वांचल भाई-बहनों को यमुना घाट पर छठ पूजा नहीं करने दिया. 

Delhi CM Candidate: दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में देरी को लेकर आम आमदी पार्टी के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं. पार्टी के इस रुख पर दिल्ली बीजेपी के महासचिव विष्णु मित्तल ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा किदिल्ली के लोगों ने हम पर जितना भरोसा किया, उससे ज्यादा काम करेंगे.

दिल्ली बीजेपी नेता विष्णु मित्तल ने कहा, "मुख्यमंत्री के चयन में हो रही देरी की चिंता आम आदमी पार्टी को क्यों हो रही है? जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है, उसी दिन से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जमीन पर जनता के बीच में है."

2 दिन में सामने आ जाएगा सीएम का नाम 

उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी लगातार काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के बाहर गए थे. वह शुक्रवार शाम को इंडिया वापस लौट आए हैं. जल्द ही मीटिंग होगी और एक-दो दिन में पता लग जाएगा कि हमारा मुख्यमंत्री कब बन रहा है."

कैबिनेट गठन के दिन वादों पर अमल का होगा ऐलान 

बीजेपी पर चुनावी घोषणाएं लागू नहीं करने के 'आप' के आरोप पर विष्णु मित्तल ने कहा, "सबसे पहली बात, केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने लागू होने नहीं दी थी. हमारी कैबिनेट की पहली मीटिंग में इन सभी योजनाओं को लागू करने का काम किया जाएगा. उन्होंने जो भ्रष्टाचार किया है, डिपार्टमेंट उसकी पूरी जांच करेगा. जो भी दोषी होगा, उन्हें जरूर सजा मिलेगी. जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है. मेनिफेस्टो में हमने जितने भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे."

यमुना रिवर फ्रंट पर होगा काम 

यमुना की सफाई को लेकर उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत यमुना मैया से की थी. यमुना नदी दिल्ली के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है. दिल्ली के पूर्वांचली भाई-बहन छठ पूजा यमुना जी में करते हैं और इस बार छठ पूजा पर जो कुछ हुआ, उसे दिल्ली की जनता ने देखा. 100 प्रतिशत हम इस पर काम करेंगे. यमुना को साफ करके रिवर फ्रंट बनाने का काम बीजेपी सरकार करने जा रही है. दिल्ली के लोगों ने जितना भरोसा किया है, उससे ज्यादा काम हम करेंगे."

NDLS Stampede: अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली भगदड़ पर जताया दुख, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget