एक्सप्लोरर

Delhi News: ऑनलाइन चालान भरने में लोगों को हो रही परेशानी, ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा?

Delhi Challan Online: ट्रैफिक पुलिस ने कहा, तकनीकी दिक्कतें बीच-बीच में आती रहती हैं. उन्हें जल्दी ठीक करने के लिए उचित प्लैटफॉर्म पर तुरंत सूचना देकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की जाती है.

Delhi Challan Payment: दिल्ली में वाहनों को चालान कटने के बाद लोगों को ऑनलाइन चालान भरने में काफी समस्या हो रही है. इसकी लगातार शिकायतों परिवहन विभाग को मिल भी पही हैं, लेकिन लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के लिए दिल्ली में जगह-जगह कैमरे लगा दिए हैं. कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को ऑनलाइन चालान भेज दिए जाते हैं. लेकिन चालान जमा कराने का सिस्टम इतना लचर है कि आए दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. कभी वेबसाइट हैग रहती है, तो कभी चालान की डीटेल्स लोग देख नहीं पाते. इस मामले में सबसे ज्यादा शिकायतें ओटीपी को लेकर आ रही हैं. 

दिनभर हैंग रही वेबसाइट 
एनबीटी की खबर के मुताबिक चालान की डीटेल्स देखने और चालान जमा कराने के दौरान गाड़ी के मालिक के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है. उसे दर्ज करने के बाद ही चालान जमा कराने की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कुछ दिनों से ओटीपी मिलने में दिक्कत हो रही है. जिसके कारण लोग समय पर चालान जमा नहीं करा पा रहे हैं. ट्रैफिक पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को तो दिनभर वेबसाइट हैंग रही और ओटीपी भी जनरेट ही नहीं हुए. लोग कई घंटों तक कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप पर माथापच्ची करते रहे, लेकिन ना तो ऐप पर और ना ही वेबसाइट के जरिए ओटीपी जनरेट हो पाया. इस वजह से लोग चालान जमा ही नहीं करा पाए.

Delhi News: अब सात DTC डिपो में चार्ज कर सकेंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल, CM केजरीवाल ने किया चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

लोगों को मदद नहीं मिल पा रही
बता दें कि ओटीपी जनरेट ना होने या जनरेट होने के बाद भी गाड़ी के मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर डिलिवर ना होने की शिकायतें पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ गई हैं. इसे लेकर लोग ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर भी कॉल कर रहे हैं, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है. लोगों से कहा जा रहा है कि वे कुछ देर बाद या अगले दिन प्रयास करें. वहीं इसके अलावा पेमेंट गेटवे में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों के दौरान कई लोग ऐसी शिकायतें कर चुके हैं कि उनके अकाउंट से पैसे कटने के बावजूद चालान की राशि जमा नहीं हो पाई.

तकनीकी दिक्कतें आती रहती हैं- पुलिस
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी दिक्कतें बीच-बीच में आती रहती हैं. उन्हें जल्दी ठीक करने के लिए उचित प्लैटफॉर्म पर तुरंत सूचना देकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की जाती है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि पेमेंट गेटवे और सर्वर का कंट्रोल दूसरे संस्थानों या कंपनियों के हाथों में होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस भी इस मामले में इंतजार करने के सिवाय और ज्यादा कुछ कर नहीं पाती है.

गाजियाबाद में Monkeypox का खतरा दे रहा है दस्तक! जिले में मिले 2 संदिग्ध, एक का दिल्ली में चल रहा इलाज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम में रखे अवैध 610 गैस सिलेंडर बरामद
LPG की किल्लत के बीच दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम में रखे अवैध 610 गैस सिलेंडर बरामद
दिल्ली से बिहार तक दौड़ेंगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, 17 इंटर-स्टेट रूट पर शुरू होगी नई सेवा
दिल्ली से बिहार तक दौड़ेंगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, 17 इंटर-स्टेट रूट पर शुरू होगी नई सेवा
दिल्ली में अब इन यात्रियों को भी मिलेगी बस में बिना टिकट यात्रा करने की सुविधा, सरकार का बड़ा ऐलान
दिल्ली में अब इन यात्रियों को भी मिलेगी बस में बिना टिकट यात्रा करने की सुविधा, सरकार का बड़ा ऐलान
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget