एक्सप्लोरर

दिल्ली में पहली बार हीलियम गैस से खुदकुशी का मामला, CA ने मास्क और प्लास्टिक से ढका था चेहरा और...

दिल्ली के बाराखंबा थाना क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) धीरज कंसल ने आत्महत्या कर ली. धीरज गुड़गांव की एक कंपनी में काम कर रहा था. उसने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक सुसाइड नोट लिखा.

राजधानी दिल्ली से खुदकुशी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक 25 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने पेइंग गेस्ट हाउस के कमरे में हीलियम गैस का इस्तेमाल करके अपनी जान दे दी. ये दिल्ली में हीलियम गैस से खुदकुशी का पहला मामला बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, मरने वाले शख्स का नाम धीरज कंसल था. जो हरियाणा के करनाल का रहने वाला था और गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था.  वो 20 जुलाई से दिल्ली के बंगाली मार्केट इलाके के एक पेइंग गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था. जब 28 जुलाई को चेकआउट का वक्त निकल गया और कमरे से बदबू आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई.

मुंह में लगी थी हीलियम सिलेंडर की पाइप

बाराखंभा थाना पुलिस, एफएसएल और दमकल विभाग की टीम होटल पहुंची. जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो धीरज का शव बेड पर मिला. उसके मुंह में हीलियम सिलेंडर की पाइप लगी थी, चेहरा मास्क और प्लास्टिक से ढका हुआ था जिसे टेप से गर्दन के पास चिपकाया गया था. पास में ही सिलेंडर, मास्क और एक मीटर भी मिला.

पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और धीरज की फेसबुक पोस्ट मिली, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया. धीरज ने लिखा कि अगर उसकी फेसबुक पोस्ट डिलीट हो जाए तो ये सुसाइड नोट उसके विचारों को समझाने के लिए है.

पिता की हो चुकी है मौत, मां कर चुकी थी दूसरी शादी

पुलिस जांच में पता चला कि धीरज के पिता की मौत साल 2003 में हो गई थी. इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी. धीरज का कोई भाई-बहन नहीं था. उसे गुरुग्राम में नौकरी उसके ताऊ ने लगवाई थी. वो फिलहाल महरौली के महिपालपुर इलाके में एक पीजी में रह रहा था.

पुलिस को जांच में पता चला है कि धीरज ने खुदकुशी की पूरी प्लानिंग की थी. उसने हीलियम गैस एक ऑनलाइन वेबसाइट से मंगवाई थी और जानबूझकर यहां आकर रुका था. फिलहाल पुलिस उसके मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स की जांच कर रही है.

ये मामला इस वजह से भी खास है क्योंकि हीलियम गैस का इस्तेमाल आमतौर पर गुब्बारे फुलाने के लिए होता है, लेकिन यहां इसका इस्तेमाल खुदकुशी के लिए किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget