एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'अनिल झा बीजेपी में वापस लौट आएंगे', वीरेंद्र सचदेवा का दावा 

Delhi Politics Latest News: दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अनिल झा के आप में शामिल होने के फैसले को गलत करार दिया है. उन्हें इसका राजनीतिक फायदा होगा, ये उनकी भूल है. 

Virendra Sachdeva On Anil Jha: भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक रहे अनिल झा ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया. आम आदमी पार्टी से कैलाश गहलोत के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही अनिल झा के अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल होने की तस्वीर आई. 

आम आदमी पार्टी में अनिल झा के शामिल होने पर  BJP की तरफ से कई प्रतिक्रियाएं आई हैं. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का दावा है कि अनिल झा कई वर्षों से जानता हूं. आप देखिएगा वो वापस आ जाएंगे. अनिल झा की वापसी का इशारा करते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने कहा पिक्चर अभी बाकी है. 

'AAP में शामिल होने का फैसला गलत'

दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान आदेश गुप्ता ने अनिल झा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के फैसले को गलत करार दिया. आदेश गुप्ता ने कहा कि अनिल झा को शायद लगता है कि आम आदमी पार्टी में जाकर उन्हें राजनीतिक फायदा हो सकता है, लेकिन इंसान कभी कभी इस तरह के भ्रम में गलती कर बैठता है. अनिल झा का आम आदमी पार्टी में शामिल होना इसी प्रक्रिया का हिस्सा है.

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है. ऐसे में राजनैतिक खेमों में उथल पुथल जारी है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और BJP दोनों ही अपनी राजनीतिक पकड़ और मजबूत करने में कोई कसर नहीं रहने देना चाहती. 

अनिल झा ने दिया था ये बयान 

दरअसल, रविवार को दिल्ली का सियासी मौसम उतार-चढ़ाव वाला रहा. दिल्ली सरकार में मंत्री और नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, वहीं उन्होंने आप नेताओं की नीयत पर भी सवाल उठाए.  

इस घटना के कुछ देर बाद पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अनिल झा ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शमिल होने का ऐलान किया. उन्होंने इस मौके पर बीजेपी के खिलाफ विवादित बयान भी दिए. साथ ही कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की काम करने के तरीके, गरीब और दलितों के हित में काम करने की रणनीति से प्रभावित होकर बीजेपी छोड़ने का निर्णय लिया.

AAP में शामिल होते ही अनिल झा का विवादित बयान, 'दिल्ली बीजेपी कार्यलय को बताया 'कत्लगाह'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget