एक्सप्लोरर

यमुना में डुबकी लगाने के बाद दिल्ली BJP चीफ वीरेंद्र सचदेवा की तबीयत खराब, सर्दी-खुजली की शिकायत

Yamuna River Pollution: यमुना के पानी में डुबकी लगाने की वजह से वीरेंद्र सचदेवा को स्किन संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें तीन दिनों की दवाई दी है.

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार (24 अक्टूबर) को यमुना में डुबकी लगाई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी को भी यमुना में साथ डुबकी लगाने का न्योता दिया था. चुनाव के दौरान कई बार अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई और उसमें डुबकी लगाने का वादा किया था, जिसे लेकर अब बीजेपी आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “छठ का पर्व नजदीक है और सभी छठ व्रती यहीं यमुना में डुबकी लगाएंगी, आपने यमुना की सफाई का वादा किया था और 8500 करोड़ का बजट भी आवंटित किया था. अब समय आ गया है कि आप खुद आकर डुबकी लगाएं.”

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, "आज मैंने मां यमुना जी के घाट पर डुबकी लगा कर एक दिल्ली वासी के तौर पर माँ यमुना से क्षमा मांगी . दिल्ली में यमुना का ऐसा कोई घाट नहीं है जो स्वच्छ हो. अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना सरकार ने यमुना सफाई फंड के 8500 करोड़ रुपये लूटकर खा लिये पर मां यमुना की सफाई नहीं की."

मां यमुना जीवनदायिनी हैं । भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक हैं। परन्तु आज दिल्ली का कोई भी व्यक्ति यमुना के घाट पर पूजा नहीं कर सकता । छठ पर्व आ रहा है । हमारी माँ-बहनें पूजा कहां करेंगी ?

बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के आने के लिए खास तैयारी की थी, यहां तक कि रेड कार्पेट बिछाई गई थी, जिस पर चलकर उन्हें यमुना में डुबकी लगानी थी.

अब यमुना के गंदे पानी में डुबकी लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है. गंदे पानी के संपर्क में आने से उनके शरीर पर लाल चकत्ते हो गए और वे स्किन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. उन्होंने दिल्ली के RML अस्पताल में दिखाया , जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें तीन दिन की दवाइयां दी गई हैं. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सचदेवा ने कहा कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है और उन्हें खांसी और सर्दी की शिकायत है. साथ ही शरीर में खुजली भी है.

AAP ने छठ पूजा को लेकर BJP पर राजनीति करने का लगाया आरोप, क्या बोले संजय सिंह?

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget