एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्थिति दयनीय’, वीरेंद्र सचदेवा ने CM केजरीवाल को घेरा

Virendra Sachdeva News: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के अस्पतालों को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

Delhi News: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोला है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पत्रकार ने जीटीबी अस्पताल में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए थे. इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को अस्पताल का दौरा करने और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए थे. सीएम केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी थी. इसको लेकर अब बीजेपी प्रदेश वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया आई है.

वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल की पोस्ट को लेकर उन्हें घेरते हुए लिखा है, "कहां -कहां किस-किस को भेजेंगे, आप की दिल्ली सरकार के अस्पतालों की स्थिति दयनीय है. ये AAP के हेल्थ मॉडल की सच्चाई है, अराजकता, भ्रष्टाचार और लूट का मॉडल है जैसे 'शीश महल' पर खर्च किया है काश...जनता की सुविधाओं के लिए किया होता."

यमुना में झाग को लेकर भी AAP सरकार को घेरा

बता दें कि इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में झाग को लेकर भी केजरीवाल सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि एक तरफ केजरीवाल सरकार प्रदूषण से निपटने में नाकाम है. दूसरी तरफ यमुना में फैले झागों की वजह से छठ पर्व की तैयारी में जुटे श्रद्धालु नाराज है.

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं करते है. वो हरियाणा और उत्तरप्रदेश पर प्रदूषण को लेकर सवाल खड़े कर रहे है लेकिन पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार होने के बावजूद पराली जलाने से रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदूषण को लेकर जब बीजेपी आम आदमी पार्टी की सरकार से सवाल करती है तो वो चुप रहने की नसीहत देते है. लेकिन बीजेपी अब भी उनसे सवाल करती रहेगी. 

यह भी पढ़ें: Delhi AIIMS डायबिटीज रोगियों को Free में देगा इंसुलिन की शीशियां, जानें कहां से, कैसे उठाएं इसका लाभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget