एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा पर BJP ने साधा निशाना, वीरेंद्र सचदेवा बोले- 'मर्यादा नहीं मजबूरी...'

Delhi Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को इस्तीफा देने की घोषणा की है. इसे लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सीएम पर निशाना साधा है.

Delhi BJP: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से निकलने के बाद 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कहकर विपक्षी दलों को सकते में डाल दिया. अब तक विपक्षी दलों द्वारा लगातार उनसे इस्तीफे की मांग की जा रही थी, लेकिन केजरीवाल ने राजनीति की बिसात पर अपनी इस चाल से विरोधियों को मात दे दी है. हालांकि जेल से बाहर आने के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री का दायित्व नहीं निभा सकते हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है, जिसके मुताबिक वे न तो मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय जा सकते हैं और न ही सरकारी फाइलों पर दस्तखत ही कर सकते हैं. ऐसे में केजरीवाल का इस्तीफा देना उनके लिए विधानसभा चुनावों में हितकारी होने के साथ जनता की नजर पार्टी की इमेज को सुधारने का एक बेहतरीन मौका हो सकता है.

वीरेंद्र सचदेवा ने निशाना साधा

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बार फिर उन पर निशाना साधा है. सचदेवा ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा देना मर्यादा पालन करना नहीं बल्कि उनकी मजबूरी है''. उन्होंने कहा, ''केजरीवाल कल से जनता के बीच में जाने की वह बात कर रहे हैं. जिस बच्ची के पिता ने पढ़ाई में लगने वाले पैसे को शराब खरीदने में खर्च किया, क्या उस परिवार से मिलने की अरविंद केजरीवाल हिम्मत रखते हैं तो वह मेरे साथ चले. अरविंद केजरीवाल से आज दिल्ली की जनता उनके भ्रष्टाचार का हिसाब मांग रही है''.

सचदेवा ने कहा, ''भ्रष्टाचार का परिणाम है कि सिर्फ जल भराव के कारण 43 मौतें हुई हैं. केजरीवाल का हर विधायक पिछले पांच सालों से क्षेत्र से गायब है. किस आधार पर वह जनता के बीच जायेंगे यह समय तय करेगा''.

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता अब केजरीवाल सरकार से मुक्ती चाहती है. इसलिए नवंबर में चुनाव की बात करने वाले केजरीवाल अक्टूबर में ही चुनाव करा दें, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए रेडी रहता है. सचदेवा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 2013-14 में ठग लिया था, अब उनकी चालाकी नहीं चलने वाली और दिल्ली को वह बेवकूफ बनाना बंद करें.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''पहले जेल से निकलकर सेलिब्रेशन करना और फिर अब इस्तीफा देने की बात करने जैसी राजनीतिक नौटंकी को दिल्ली की जनता समझ चुकी है''. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के अंदर तमाशा करने वाली पार्टी सरकार चला रही है और अभी उसका तमाशा और क्या क्या रंग दिखायेगा यह देखने वाली बात है क्योंकि अभी तक दिल्ली की जो बदतर स्थिति है उसकी इकलौते जिम्मेदार केजरीवाल सरकार है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक
दिल्ली का 'शाहजहानाबाद' बना 'इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम', VHP ने फैसले को बताया ऐतिहासिक

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget