एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण के बीच BJP ने बांटे मास्क, आप की सरकार को ठहाराया जिम्मेदार

Delhi Air Pollution: दिल्ली में एक्यूआई के अति गंभीर श्रेणी में जाने के बाद बीजेपी दिल्ली इकाई ने मेट्रो स्टेशन के बाहर मास्क बांटे. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने वायु प्रदूषण के लिए आप को दोषी ठहराया.

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक के ‘अति गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई ने यहां मेट्रो स्टेशनों के बाहर मास्क वितरण किया. इस अभियान में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ विधायक विजेंद्र गुप्ता, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद प्रवीण खंडेलवाल और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए.

सचदेवा ने प्रदूषण के मौजूदा संकट से निपटने में विफल रहने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा, “अगर दिल्ली को इस भयानक स्थिति में पहुंचाने के लिए कोई जिम्मेदार है, तो वह केजरीवाल सरकार है. उन्होंने पिछले दस सालों में प्रदूषण को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई है.“

वीरेंद्र सचदेवा ने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली में प्रदूषण साल भर की समस्या है, जिसके लिए सक्रिय उपायों के बजाय सतत प्रयासों की आवश्यकता है. बीजेपी अध्यक्ष ने ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ (ग्रैप) चरण एक, दो और तीन की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “ग्रैप के उपायों को लागू करने के बावजूद, प्रदूषण का स्तर अब भी बढ़ रहा है. यह स्थिति ‘आप’ सरकार की अक्षमता को दर्शाती है.”

दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी इसी तरह की राय व्यक्त की तथा शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के लिए ‘आप’ की आलोचना की.

बिधूड़ी ने कहा, “हमने दिल्ली विधानसभा के अंदर और बाहर लगातार इस मुद्दे को उठाया है. चाहे केजरीवाल के नेतृत्व में हो या अब आतिशी के नेतृत्व में, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. एक बेहतर सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क निजी वाहनों पर निर्भरता को कम कर सकता है, जो वायु प्रदूषण में अहम योगदान देता है.”

सोमवार की सुबह जहरीले स्मॉग के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिसके कारण अधिकारियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने पड़े. इनमें ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध और सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण गतिविधियों को निलंबित करना शामिल है.

यह भी पढ़ें- 'प्रदूषण पर BJP ने धारण किया मौन व्रत, केंद्र सरकार सो रही', गोपाल राय का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget