एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली के बेगमपुर में मकान की छत ढहने से दो लोगों की मौत, 15 दिन पहले ही किराए पर लिया था घर

बेगमपुर इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 15 दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आए पिता और पुत्र की मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

Begumpur House Ceiling Collapsed: राजधानी दिल्ली में आज सुबह ही बेहद दर्दनाक खबर सामने आई. दरअसल बेगमपुर इलाके में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है. केवल 15 दिन पहले किराए के मकान में रहने आए पिता केदार जिनकी उम्र 60 वर्ष थी और पुत्र सोनू जिनकी उम्र 30 वर्ष थी, सुबह 5 बजे सो रहे थे जब ये हादसा हुआ.

जानकारी के मुताबिक मकान के पहले मंजिल की छत अचानक भरभरा कर गिर गई. कमरे में सो रहे दोनो लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई. उनकी चीखें पड़ोसियों ने सुनी, वे उन्हें और मकान में मौजूद दो और लोगों को बचाने की कोशिशों में जुट गए लेकिन पिता और पुत्र को जब तक मलबे से बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. तीसरे व्यक्ति प्रमोद को जैसे-तैसे निवासियों ने मलबे से बाहर निकाला, वो जिंदा तो बच गए हैं लेकिन फिलहाल सर पर लगी गंभीर चोट के कारण जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. वहीं चौथे व्यक्ति अनिल सुरक्षित हैं. 

पड़ोसियों और निवासियों ने बचाई दो लोगों की जान 

पड़ोसियों के अनुसार पिता और पुत्र करीब 15 दिन पहले ही इस इलाके में किराए पर रहने आए थे. रेस्क्यू करने वाले दूसरे पड़ोसी बताते हैं कि हमें सुबह जोर से मकान गिरने की आवाज आई, हम भागे तो मलबे में दबे इन सभी लोगों के चिल्लाने की आवाज आई. बचाने की बहुत कोशिश करने के बावजूद वो जिंदा बाहर नहीं आ पाए. एंबुलेंस और फायर भी यहां वक्त से पहुंच गई थी. निवासियों से बात करने पर हमें ये भी जानकारी मिली कि बेगमपुर इलाके में साल भर पानी भरा रहता है, जो घरों की नींव को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार है. जानकारी के अनुसार मकान बेहद पुराना और कमजोर था.

दिल्ली में लगातार हो रहे हैं ऐसे हादसे

उत्तरी दिल्ली के मलका गंज इलाके में बीते वर्ष सितंबर महीने में एक इमारत के गिरने से 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 8 अगस्त को उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबक‍ि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे. दिल्ली में इस तरह के हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. प्रशासन के सख्त नियमों का दखल शायद भविष्य में होने वाले ऐसे हादसों को रोक सकता है.

यह भी पढ़ें-

Delhi News: कोरोना केस बढ़ने के बाद चुनावी रैलियों पर पाबंदी से जुड़ा सवाल, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये जवाब

Delhi University E-Learning Platform: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ई-लर्निंग के लिए जल्द बनेगा डिजिटल प्लेटफॉर्म, जानें क्या है योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल, MCD में बढ़ी ताकत
AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल, MCD में बढ़ी ताकत
दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, इस विधेयक को मिली मंजूरी, अब तय समय में मिलेंगी ये सुविधाएं
दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, इस विधेयक को मिली मंजूरी, अब तय समय में मिलेंगी ये सुविधाएं
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
Embed widget