एक्सप्लोरर

दिल्ली के संगम विहार में BDS छात्रा की पांचवी मंजिल से गिरकर मौत, परिजनों ने लगाए ये आरोप 

Delhi News: डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि 19 वर्षीय दिव्या परिवार के साथ संगम विहार इलाके में किराए के मकान में रहती थी. वह फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यलाय से बीडीएस कर रही थी.

Delhi Latest News: दिल्ली के संगम विहार इलाके में शनिवार (28 सितंबर) की दोपहर एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से एक युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान दिव्या (19) के रूप में हुई है. वह अपने माता-पिता और भाई के साथ किराए के एक मकान में रहती थी. फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यलाय से मेडिकल (बीडीएस) की पढ़ाई कर रही थी. 

दिल्ली पुलिस शुरुआती छानबीन जांच के आधार पर बीडीएस छात्रा दिव्या की पांचवीं मंजिल से गिरने की घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है. हालांकि, मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिले हैं. यही वजह है कि पुलिस इस मामले की जांच अब हर पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है.

 डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि शनिवार की दोपहर संगम विहार थाने की पुलिस को इलाके के ओम अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल से एक युवती के गिरने की सूचना मिली थी. जिस पर तुरंत ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्हें घायल युवती को अस्पताल ले जाए जाने का पता चला. अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया. 

पीड़िता कर रही थी बीडीएस की पढ़ाई

डीसीपी ने बताया कि 19 वर्षीय दिव्या अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में किराए के मकान में रहती थी. वह फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यलाय से मेडिकल (बीडीएस) की पढ़ाई कर रही थी. उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई भी शामिल है. उसके पिता एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं. जबकि भाई मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है. परिवार मूलत: बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है.

परिजनों को क्यों है ये आशंका?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिव्या का परिवार संगम विहार में किराए पर जिस मकान में रह रहा है, वहां वे चार महीने पहले ही शिफ्ट हुए थे. इससे पहले वे सभी ओम अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहते थे. उसी ओम अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर दिव्या का चश्मा और मोबाइल बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि दिव्या के परिजनों का आरोप है कि उसे किसी ने धक्का दिया है. क्योंकि, वह उन्हें बताए बिना ही उस अपार्टमेंट में गई थी, जिसकी जांच की जाने की जरूरत है.

'कभी किसी से बात नहीं करते थे पिता और बेटियां', दिल्ली के रंगपुरी मास सुसाइड मामले में पड़ोसियों का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR को लू से मिली राहत, बारिश, धूलभरी आंधी और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली-NCR को लू से मिली राहत, बारिश, धूलभरी आंधी और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली: मकान में आग लगने से पूर्व IAS धनेंद्र कुमार की मौत, कई मंत्रालयों में रहे सचिव
दिल्ली: मकान में आग लगने से पूर्व IAS धनेंद्र कुमार की मौत, कई मंत्रालयों में रहे सचिव
केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब BJP चीफ तो अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'चुनाव प्रचार अब...'
केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब BJP चीफ तो अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'चुनाव प्रचार अब...'
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, तेज गरज के साथ हुई बारिश, 8:30 बजे तक के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, तेज गरज के साथ हुई बारिश, 8:30 बजे तक के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: ईरान को फिर निशाना बना रहें Trump | Strait Of Hormuz
NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
20 साल जेल, 34 करोड़ ब्लड मनी, सऊदी से घर लौटा भारत का अब्दुल रहीम, मां से मिलते ही छलक पड़े आंसू
20 साल जेल, 34 करोड़ ब्लड मनी, सऊदी से घर लौटा भारत का अब्दुल रहीम, मां से मिलते ही छलक पड़े आंसू
यूपी में आज उठेगा बंवडर! कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, ओले गिरेंगे, 100 की स्पीड से चलेगी आंधी
यूपी में आज उठेगा बंवडर! कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, ओले गिरेंगे, 100 की स्पीड से चलेगी आंधी
IMD Heavy Rain Alert: 3 दिन तक 15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी! IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
3 दिन तक 15 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी! IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL ऑक्शन में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम तो कितने में बिकेंगे? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
IPL ऑक्शन में आया वैभव सूर्यवंशी का नाम तो कितने में बिकेंगे? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
Chand Mera Dil BO Day 7 Worldwide: दुनियाभर में छाई अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', 7वें दिन कमाई में दिखाई तेजी, वर्ल्डवाइड हुई 25 करोड़ के पार
दुनियाभर में छाई अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', 7वें दिन वर्ल्डवाइड हुई 25 करोड़ के पार
जंग खत्म! विकास पर फोकस करेगा ईरान, सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने संसद को दे दिया मास्टर प्लान
जंग खत्म! विकास पर फोकस करेगा ईरान, सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई ने संसद को दे दिया मास्टर प्लान
Viral Milkman Video: भैंस का नहीं, पैकेट वाला दूध बेच रहा था दूधवाला, वायरल वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
भैंस का नहीं, पैकेट वाला दूध बेच रहा था दूधवाला, वायरल वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
Best Pet Gadgets For Car: अपनी कार में पेट्स के लिए लगवा लें ये गैजेट, सफर पर कभी बोर नहीं होगा आपका बिल्ला
अपनी कार में पेट्स के लिए लगवा लें ये गैजेट, सफर पर कभी बोर नहीं होगा आपका बिल्ला
Embed widget