एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से, एक दूसरे को घेरने की तैयारी में BJP और AAP, जानें क्या हैं मुद्दे?

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है जो 3 दिसंबर तक चलेगा. यह इस सरकार का आखिरी सत्र होगा. इस सत्र में बीजेपी मौजूदा AAP सरकार को घेरने की कोशिश करेगी.

Delhi Assembly Winter Session: दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 29 नवंबर से शुरू होने जा रहा है जो 3 दिसंबर तक चलेगा. विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी. ये इस सरकार के कामकाज का आख़िरी सत्र भी होने जा रहा है.

क्योंकि दिल्ली में अगले साल की शुरूआत में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं. यही वजह है कि विधानसभा का ये सत्र काफ़ी हंगामेदार भी रहने वाला है. जहां एक तरफ़ बीजेपी मौजूदा AAP सरकार को घेरने की कोशिश करेगी वहीं दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी बीजेपी को क़ानून व्यवस्था के मामले में घेरने की तैयारी कर रही है. 

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि AAP सरकार को CAG की कुल 14 रिपोर्ट हैं जिन्हें पेश करना है. अगर वो इसे पटल पर नहीं रखेंगे तो हम उन्हें इसके लिए बाध्य करेंगे. इसके साथ ही विजेंद्र गुप्ता ने कहा दिल्ली में जो जनहित के कार्य होने थे इस सरकार में नहीं हो रहे हैं. CAG की रिपोर्ट सत्र में पेश करने की मांग को लेकर बीजेपी के एक डेलीगेशन LG को ज्ञापन भी सौंपा है. इस ज्ञापन में बीजेपी ने LG से कहा कि वे अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर विधानसभा को संदेश भेजें और CAG की रिपोर्ट को पटल पर लाने का आदेश दें.

इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में AAP सरकार की ओर से 10 हजार करोड़ रुपये का लोन लेना, इसका मतलब ये है कि दिल्ली की सरकार AAP के शासनकाल में कंगाल हो चुकी है. ये पैसा कहां जा रहा है, ये जनता के वेलफेयर पर पैसा खर्च होना था, सीवर ठीक होना था, पानी जो गंदा आता है वो ठीक होना था, झुग्गी में नल लगने थे, AAP सरकार जनहित के काम नहीं हो रहे हैं, सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा, वृक्ष जो पुराने हो रहे उनकी छटाई नहीं हो रही है, मैन एंड मशीनरी कोलेप्स हो रहे हैं.

AAP भी इस सत्र में दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी शासित केन्द्र सरकार और LG को घेरने की तैयारी कर चुकी है. दरअसल अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि दिल्ली में आपराधिक घटनायें बहुत तेज़ी से बढ़ रही है. इसके लिये केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं.

क्योंकि दिल्ली की क़ानून व्यवस्था उनके और केन्द्र द्वारा अप्वाइंट किये गये LG के अधीन है. AAP इस विधानसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाने की भी तैयारी कर रही है. अरविंद केजरीवाल खुद पीड़ित परिवारों से मिलने भी पहुंच रहे हैं. यही वजह है इस विधानसभा सत्र में AAP इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने का मौक़ा नहीं छोड़ेगी. 

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget