एक्सप्लोरर

Delhi Assembly Session:दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज, पक्ष और विपक्ष में हंगामे के आसार 

Delhi Assembly News: सोमवार को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान आप और बीजेपी के बीच एक बार फिर सदन के अंदर आरोप-प्रत्यारोप चरम पर देखने को मिलेगा.

Delhi News: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समन मिलने के बाद आज दिल्ली सरकार ने एक दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. आज के इस सत्र में पक्ष और विपक्ष में जोरदार हंगामे के आसार बताए जा रहे हैं. विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर एलजी ने भी आपत्ति जताई है. एलजी ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विधानसभा के चौथे सत्र के दूसरे भाग को बुलाने का प्रस्ताव दिया गया. जबकि कैबिनेट ने दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाने की सिफारिश की है. सत्र के समापन के बगैर नया सत्र कैसे बुलाया जा सकता है. यह सरकार की गंभीर चूक है.


फिलहाल, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली विधानसभा में सेामवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक बार फिर सदन के अंदर आरोप-प्रत्यारोप चरम पर देखने को मिलेगा. खासतौर पर आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में सीबीआई दफ्तर में पेशी का मुद्दा उठाया जाएगा. दिल्ली में बिजली सब्सिडी को लेकर बीते दिनो एलजी दफ्तर से फाइल आगे न बढ़ाने संबंधित विषयों को जोर-शोर से उठाया जाएगा. इस दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के विधायक एक दूसरे पर जुबानी हमला कर सकते हैं.

सीएम के समर्थन में आप का प्रोटेस्ट

बता दें कि रविवार यानी 16 अप्रैल को सीबीआई द्वारा समन मिलने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सीबीआई दफ्तर में पेश हुए. इस दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद विधायक व भारी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए दिखे. सीएम केजरीवाल से सीबीआई ने नौ घंटे 30 मिनट से ज्यादा देर तक पूछताछ की. इस दौरान सीबीआई के अधिकारियों से सीएम से 56 सवाल पूछे. सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीआई से पूछताछ के बाद कहा कि वह किसी के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं. अगर उन्हें 100 बार सीबीआई और ईडी द्वारा बुलाया जाएगा तो वह 100 बार जाने के लिए तैयार.

यह भी पढें: Delhi Assembly Special Session: दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से पहले BJP ने कसा तंज, कपिल मिश्रा बोले- 'लिख जा रहा काला इतिहास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget