एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के असली 'बॉस' पर संग्राम के बीच विधानसभा सत्र को लेकर बड़ी खबर, पढ़ें पूरी जानकारी

Delhi Assembly Session: दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद अब विधानसभा सत्र की तैयारी की जा रही है. अभी हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगस्त के मध्य में सत्र बुलाया जा सकता है.

Delhi News: दिल्ली में विधानसभा का सत्र (Delhi Assembly Session) इसी महीने के मध्य में बुलाया जाएगा. इसके 16 और 17 अगस्त को आयोजित किए जाने की संभावना है. यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी. एक अधिकारी ने इस सिलसिले में बताया कि सत्र आहूत किए जाने के संबंध में केवल अधिसूचना का इंतजार है.

बता दें कि यह सत्र ऐसे समय में होने जा रहा है जब दिल्ली हाल ही में बाढ़ की विभीषिका से बाहर निकली है और संसद में दिल्ली सर्विस बिल पास किया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सत्र के दौरान दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच गरमागरम बहस हो सकती है. संसद में विपक्षी पार्टियों ने आप का समर्थन किया था. हालांकि विपक्ष के पास संख्या बल न होने के कारण बिल सदन में पास हो गया.

अप्रैल में भी सत्र में हुआ था हंगामा
इससे पहले अप्रैल में आप सरकार ने एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया था.  दरअसल, सीबीआई ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया था जिसके बाद दिल्ली सरकार ने विधानसभा का सत्र बुलाने का फैसला किया था. वहीं, सत्र बुलाने पर एलजी वीके सक्सेना ने 'प्रक्रियागत खामियों' को लेकर चिंता जताई थी. जिसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि एलजी सक्सेना को फिर से संविधान का अध्ययन करना चाहिए.

हंगामे के दिख रहे हैं आसार
वहीं, अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 को संसद द्वारा सोमवार को पारित किया गया है. इससे राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार को नौकरशाही पर नियंत्रण मिल जाएगा. वहीं, दूसरी तरफ बाढ़ के कारण दिल्ली वासियों को कई दिन तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा. यहां तक कई प्रमुख मार्ग भी जलमग्न हो गए थे. ऐसे में अप्रैल के सत्र की तरह इस सत्र में भी हंगामा होने के आसार दिख रहे हैं. 

य़े भी पढ़ें- Delhi Government: दिल्ली सेवा बिल पास होने के बाद केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, आतिशी को दिए दो अहम विभाग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget