एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP-कांग्रेस में हो सकती है सीट शेयरिंग पर चर्चा, सुगबुगाहट शुरू

Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता संजय सिंह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच इंडिया गठबंधन में सुगबुगाहट शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो सकती है. दिल्ली कांग्रेस के नेता गठबंधन चाहते हैं. शरद पवार के घर पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के नेता पहुंचे. 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और आप नेता संजय सिंह एनसीपी (SP) प्रमुख और इंडिया गठबंधन के अहम नेता शरद पवार के आवास पर पहुंचे. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी भी यहां पहुंचे. कांग्रेस नेता गुरदीप सिंह सप्पल भी शरद पवार के घर मौजूद थे.

राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द

इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपना बुधवार (11 दिसंबर) का कार्यक्रम रद्द कर दिया. बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने वाले थे. सूत्रों के मुताबिक, इसके पीछे की वजह कांग्रेस और आप के बीच संभावित गठबंधन है. सूत्रों के मुताबिक, आप के ऑफर पर सबकुछ निर्भर करेगा. अगर आप की तरफ से दहाई सीटों का आंकड़ा दिया जाता है तो बात बन सकती है.

अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन से किया था इनकार 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल पहले ही ये साफ कर चुके हैं कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं होगा. कांग्रेस ने भी अकेले लड़ने का फैसला किया था. पहले जानकारी सामने आई कि इंडिया गठबंधन की कमान को लेकर अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच बैठक होगी और इस चर्चा के केंद्र में ममता बनर्जी का नाम होगा. लेकिन जैसे ही शरद पवार और अरविंद केजरीवाल की बैठक में कांग्रेस के नेताओं की एंट्री होती है, मतलब बदल जाते हैं.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुए सीलमपुर विधायक अब्दुल रहमान, AAP से आज ही दिया था इस्तीफा

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget