एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'दिल्ली में फिर सरकार बनी तो सबसे पहले...'

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने बादली सीट पर प्रचार के दौरान वहां की जनता से रोजगार, फ्री योजनाओं समेत कई बड़े वादे किए. उन्होंने कहा कि हम जो वादा कर रहे हैं उसे पूरा करेंगे.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ प्रचार में जुटे हैं. इस बीच बुधवार (29 जनवरी) को दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में रैली की. इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर आप चुनाव जीतती है तो सबसे वह सबसे पहले क्या करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में हमारी फिर से सरकार बनी तो सबसे पहले महिलओं को 2100 रुपये देने की योजना शुरू करेंगे. चुनाव जीतते ही हम महिलाओं को सम्मान राशि देंगे. जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेश नहीं हुआ है चुनाव के बाद रजिस्ट्रेशन हम फिर से शुरू करेंगे."

'अपने दोस्तों पर पैसा लुटाती है बीजेपी'
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी दिल्ली के सरकारी खजाने का पैसा दिल्ली की जनता पर लुटाती है. जबकि बीजेपी दोस्तों पर लुटाती है." उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी की फ्री योजना बंद क्यों करना चाहती है, क्योंकि जहां बीजेपी की सरकार है वहां ये सरकार खजाना अपने दोस्तों को दे देते हैं. पहले ये दोस्तों को कर्जा देते हैं फिर वो कर्जा माफ करते हैं. पिछले पांच साल में बीजेपी की सरकारों ने 400 लोगों के दस लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए."

'आप गरीबों की पार्टी'
आप संयोजक ने रैली के दौरान कहा, "आम आदमी पार्टी गरीबों की पार्टी है जबकि बीजेपी अमीर और धन्नासेठों की पार्टी है. अगर झुग्गीवासियों ने इन्हें वोट दिया तो एक साल में सभी झुग्गी तोड़ देंगे और ये सारी जमीन अपने दोस्तों को दे देंगे. लेकिन जब तक अरविंद केजरीवाल है आपके सर पर छत जरूर रहेगी."

'बीजेपी विधायकों ने नहीं होने दिया विकास'
पिछली बार जहां-जहां बीजेपी के विधायक जीते वहां बहुत बुरा हाल है. उन्होंने पांच साल मुझसे लड़ाई में गुजार दिए. मैंने इनसे कहा वहां मोहल्ला क्लिनिक बनवा लो लेकिन उन्होंने नहीं बनवाए. रैली में आखिरी में अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है. हो सकता है इनकी दो चार सीटें आ जाएं, लेकिन पूरी दिल्ली में हमारी सरकार बन रही है, इसलिए बादली से विधायक को जिताकर भेजना."

ये भी पढ़ें

अलका लांबा का विरोधियों पर निशाना, कहा- 'मैं BJP और AAP से इतना ही कहूंगी कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget