एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Salary: विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी के बाद अब कितना होगा मुख्यमंत्री केजरीवाल का वेतन?

Delhi News:दिल्ली में विधायकों के बाद अब सीएम, मंत्रियों, स्पीकर और नेता विपक्ष के वेतन में बढ़ोतरी होने जा रही है. जिसके तहत अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को महीने के 1.70 लाख रुपए प्राप्त होंगे.

Delhi CM Salary: सोमवार को दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में विधायकों (MLA Salary) के वेतन-भत्ते में वृद्धि को लेकर प्रस्ताव पास कर दिया गया है. वहीं अब विधायकों के साथ ही दिल्ली के सीएम, मंत्रियों, स्पीकर और नेता विपक्ष के वेतन में बढ़ोतरी होने जा रही है. बता दें कि अब इन सभी की सैलरी डबल से ज्यादा होने जा रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री को अब तक वेतन और भत्ते मिलाकर हर महीने 72 हजार रुपए दिए जाते थे, वहीं अब उन्हें महीने के 1.70 लाख रुपए प्राप्त होंगे.

 कितनी बढ़ी दिल्ली के सीएम की सैलरी?

बता दें कि अभी तक दिल्ली में सीएम, मंत्री और स्पीकर को 20 हजार रुपए बेसिक सैलरी दी जाती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 60 हजार रुपए कर दिया गया है. विधानसभा भत्ते को 18 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किए जाने पर मुहर लगी है. वहीं अन्य खर्चों के लिए जो 4 हजार मिलते थे, उसे 10 हजार कर दिया गया है. इसके अलावा सचिवालय भत्ता पहले शून्य था, लेकिन अब ये 25 हजार रुपए दिया जाएगा. इसके साथ रोजाना भत्ता 1000 से बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है. इस तरह मुख्यमंत्री से स्पीकर तक को हर महीने 1.70 लाख रुपए का मासिक भुगतान किया जाएगा.

JNU: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने दी ड्यूल डिग्री वाले कोर्सेज से छात्रों को निकलने की मंजूरी, ये है पूरा मामला

विधायकों की पेंशन में भी हुआ इजाफा

गौरतलब है कि दिल्ली में विधायकों की सैलरी 11 साल बाद बढ़ाई गई है. वहीं साल 1993 में विधानसभा बनने के बाद से अभी तक सिर्फ 5 बार विधायकों के वेतन में इजाफा हुआ है. इसलिए इस प्रस्ताव पर अब आम आदमी पार्टी और बीजेपी के विधायकों ने एकमत होकर मुहर लगाई और ध्वनिमत से संशोधन प्रस्ताव पास किया गया. बता दें कि विधायकों के वेतन और भत्तों में 66 फीसदी से अधिक की वृद्धि की गई है. इसके साथ ही विधायकों की पेंशन में भी इजाफा किया गया है. जिसके बाद पूर्व विधायकों को अब 7500 रुपए महीने की जगह 15000 रुपए दी जाएंगे.

Delhi News: यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों को सताने लगी भविष्य की चिंता, भारत सरकार से लगाई ये गुहार

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक ने दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
Live: सोनम वांगचुक ने अस्पताल में दवा लेने से किया इनकार, डॉक्टर बोले- लगातार कर रहे निगरानी
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
दिल्ली: 7 साल के बेटे को वारिस बनाने की सनक, मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे 3 छात्र नेताओं की भी बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget