एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली की फिजा में फिर घुला जहर, एक्यूआई लेवल 429 के गंभीर स्तर पर पहुंचा

दिल्ली (Delhi) के पूसा में भी रविवार को 368 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया. देश की राजधानी में प्रदूषण की मार के बीच एक बार फिर स्कूल बंद होने की आशंका जताई जा रही है.

Air Pollution In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बहुत ही खराब श्रेणी में पहुंच गई. शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 373 दर्ज किया गया. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक शहर के लोधी रोड (Lodhi Road) पर हवा की गुणवत्ता एक्यूआई 429 पर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया. गौरतलब है कि शहर में रविवार को दोनों प्रमुख प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 और पीएम 10 भी बेहद खराब श्रेणी में क्रमश 374 और 310 पर पहुंच गया. सफर के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के पूसा में रविवार को 368 एक्यूआई दर्ज किया गया. राजधानी में प्रदूषण की मार के बीच एक बार फिर स्कूल बंद होने की आशंका जताई जा रही है.

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना जताई है. उसके बाद 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में रात और सुबह के समय घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है.

दिल्ली में रविवार को 8.2 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

वहीं दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 फीसदी रही.  दरअसल एक्यूआई 0 से 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

यह भी पढ़ेंः Delhi: CM केजरीवाल बोले- 'दिल्ली के सरकारी स्कूलों को दुनिया में बनाना चाहते हैं सर्वश्रेष्ठ', जानें- और क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के संजय सिंह, AAP सांसद बोले- ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?
Live: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के संजय सिंह, AAP सांसद बोले- ये क्या गुंडागर्दी है?
सोनम वांगचुक को जंतर-मतंर से हटाने पर AAP का बड़ा दावा, कहा- पुलिस अभिजीत दीपके को...
सोनम वांगचुक को जंतर-मतंर से हटाने पर AAP का बड़ा दावा, कहा- पुलिस अभिजीत दीपके को...
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने हटाया, जंतर-मंतर से ले गई अस्पताल
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को 21वें दिन दिल्ली पुलिस ने हटाया, जंतर-मंतर से ले गई अस्पताल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget