एक्सप्लोरर

Delhi AIIMS: सर्वर हैक होने से एम्स में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी, जानें- कैसे हो रहा है काम?

Delhi AIIMS Server Hack: दिल्ली एम्स का सर्वर हैक होने के बाद से ही मरीजों को भी काफी परेशानी हो रही है. ऐसे में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सेवा बंद होने के बाद लोग सीधे अस्पताल में पहुंच रहे हैं.

Delhi AIIMS Server Hack: सर्वर हैक होने के सात दिन बाद भी दिल्ली (Delhi) के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने मैनुअल मोड पर काम करना जारी रखा और मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ देखी गई. एम्स में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई, जिससे भीड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सेवा बंद होने के बाद लोग सीधे अस्पताल में आ गए.

सर्वर सिस्टम पर हैकर के हमले के बाद अस्पताल की ओर से जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूर्स (एसओपी) ने कहा कि ई-अस्पताल डाउन होने तक मरीजों का प्रवेश, डिस्चार्ज और स्थानांतरण मैन्युअल रूप से किया जाएगा. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से लेकर मरीजों की रिपोर्ट शेयर करने तक का काम मैनुअली किया जा रहा है. इसने एम्स के अधिकारियों को ओपीडी सेवाओं, डायग्नोस्टिक्स और प्रयोगशाला कार्यो को चलाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने के लिए भी प्रेरित किया है.

साइबर सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं- एम्स
हैकर की ओर से एम्स प्रशासन से 200 करोड़ रुपये की मांग की कथित रिपोर्ट के बाद अस्पताल ने सोमवार को कहा, "डेटा बहाली और सर्वर की क्लीनिंग प्रगति पर है. डेटा की मात्रा और अस्पताल सेवाओं के लिए सर्वरों की बड़ी संख्या के कारण कुछ समय लग रहा है." एम्स ने बयान में कहा, "साइबर सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं. अस्पताल में बाह्य रोगियों, रोगियों और प्रयोगशालाओं सहित सभी अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चल रही हैं."

एम्स का दौरा कर चुके हैं एनआईए के अधिकारी
दूसरी तरफ पुलिस ने इन खबरों का खंडन किया है कि हैकर्स ने एम्स में सिस्टम को बहाल करने के लिए फिरौती के तौर पर क्रिप्टो करेंसी में 200 करोड़ रुपये मांगे थे. एक सूत्र के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी भी एम्स का दौरा कर चुके हैं और मामले पर काम कर रहे हैं. एम्स ने कहा था कि डिजिटल सेवाओं को बहाल करने के लिए भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) से समर्थन मांगा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022: CM केजरीवाल ने शुरू किया डोर-टू-डोर कैंपेन, प्रचार के अंतिम दिनों में AAP ने की ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट के बाहर से अपहरण, मांगी करोड़ों की फिरौती; 7 आरोपी गिरफ्तार
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
'इतनी भयानक हत्या..'. ताहिर हुसैन की सजा पर बोले मनोज तिवारी
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!
जामा मस्जिद के पास नया हेरिटेज कॉरिडोर, चांदनी चौक की तरह होगा नजारा!

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget