एक्सप्लोरर

दिल्ली ACB ने 4.6 करोड़ के सिंचाई घोटाले का किया भंडाफोड़, अभियंता और ठेकेदार गिरफ्तार

Delhi ACB Action News: दिल्ली सरकार की ACB ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में 4.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है. एक निलंबित अभियंता और ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है.

Delhi Irrigation Scam: दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा यानी एसीबी ने एक ऐसे घोटाले का पर्दाफाश किया है. जो बेहद चौकाने वाला मामला है. दरअसल एसीबी ने सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग में 4.6 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक सस्पेंडड कार्यकारी अभियंता और एक ठेकेदार को अरेस्ट कर लिया है. दोनों आरोपियों ने धोखाधड़ी करते हुए कथित तौर पर ऐसे निर्माण कार्य के लिए 4.6 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान करवाये जो कभी हुए ही नहीं.

वही यह अनियमितताएं नॉर्थ दिल्ली के सिरसपुर गांव में जल निकासी और सड़क परियोजनाओं से संबंधित हैं. इन जल निकासी और सड़क परियोजनाओं का काम केवल कागजों पर हुआ. गिरफ्तार किए गए लोगों में आईएंडएफसी विभाग के एक निलंबित कार्यकारी अभियंता और एक निजी ठेकेदार शामिल हैं. उनकी गिरफ्तारी फर्जी परियोजनाओं और प्रक्रियागत उल्लंघनों से सरकारी धनराशि के गबन की पूरी जांच के बाद की गई. 

इंटरनल जांच में खुला पूरे मामले का राज 
दरअसल यह मामला एक आंतरिक जांच के दौरान सामने आया.  वही जांच के दौरान पाया गया की कार्यो के मौके पर सत्यापन किए बिना कुछ ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है. हालांकि इस मामले में एसीबी ने जांच शुरू की तो शुरुआती जांच में पता चला कि सीरसपुर गांव में RCC सड़क और नालियों के निर्माण के लिए करीब 4.6 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर जब जांच की गई तो पाया गया कि कोई भी काम सड़क को लेकर नहीं किया गया. 

जांच में खुला घोटाले का सच 
हालांकि इस मामले में जब जांच की गई तो जांच में पता चला कि ठेकेदार ने 2.4 करोड रुपये की फर्जी परफॉर्मेंस बैंक गारंटी जमा कराई थी और विभाग ने बिना उचित जांच के उसे स्वीकार कर लिया था. वहीं, एसीबी की तरफ से कहा गया कि फर्जी परफॉर्मेंस गारंटी स्वीकार करना खरीद मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है. फिलहाल, दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और उन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget