एक्सप्लोरर

Delhi: बिहार में जाति आधारित गणना पर आप सांसद संजय सिंह का बयान, BJP पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Sanjay Singh On Bihar Caste Survey Report: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, जाति आधारित गणना पूरे देश में होनी चाहिए. उन्होंने बीजेपी की सरकार पर हमला बोला.

Delhi News: बिहार सरकार ने सोमवार (2 अक्टूबर) को जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट जारी की. बिहार सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक सिंह ने यह रिपोर्ट जारी की. रिपोर्ट जारी होने के बाद कई नेताओं के बयान आ रहे हैं. इसी बीच आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, जाति-जनगणना पूरे देश में होनी चाहिए. उन्होंने जाति-जनगणना के आड़ में मोदी सरकार पर हमला बोला. 

सांसद संजय सिंह का जाति-जनगणना पर बयान

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान जाति गणना के आड़ में मोदी सरकार को घेरा है. संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी देश में जनगणना करवाना ही नहीं चाहते, उन्हें गरीब पिछड़े लोगों की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा, ‘जाति-जनगणना पूरे देश में होना चाहिए. इस देश के पिछड़े दलित अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि हमारी संख्या कितनी है ये तो बताओ? देश की तमाम योजनाएं कैसे लागू हो पाएंगी जब इनकी संख्या का ही पता नहीं रहेगा. जाति-जनगणना पूरे देश का विषय है. यह पिछड़े अल्पसंख्यक लोगों की मांग है कि जाति-जनगणना कराई जाए, क्योंकि बीजेपी पिछड़ें अल्पसंख्यक लोगों से घृणा करती है इसलिए ये जनगणना नहीं करवा रही है.’

 रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सबसे अधिक हिंदू की संख्या

बता दें जाति आधारित गणना की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सबसे अधिक हिंदू की संख्या है 10 करोड़ 71 लाख 92 हजार 958 जो 81 प्रतिशत के आसपास है तो वहीं मुस्लिम की संख्या हिंदू से पांच गुना कम है. बिहार में मुस्लिम की संख्या 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 925 जो 17% के आसपास है. ईसाई की संख्या 75,238,  सिख की 14753, बौद्ध की 1,11,201 और जैन की संख्या 12,523 है.

बता दें, बिहार के जातीय गणना के आंकड़े के अनुसार कुल जनसंख्या का 63 प्रतिशत हिस्सा ओबीसी, ईबीसी हैं. वहीं राज्य की कुल जनसंख्या 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है, जिसमें से अत्यंत पिछड़ा वर्ग (36 प्रतिशत) सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग है. इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग 27.13 प्रतिशत है. यादव कुल आबादी का 14.27 प्रतिशत है.

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में GRAP लागू, जानें- प्रदूषण बढ़ा तो क्या-क्या लगेंगी पाबंदियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget