एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली के लोगों को मिलेगी प्रीमियम बस सेवा, कैब तरह ऑनलाइन बुक होंगी सीट

Delhi Premium Bus Service: दिल्ली में यात्री बस के टिकट भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. दिल्ली सरकार ने मोबाइल ऐप आधारित एग्रीगेटर योजना के तहत प्रीमियम बसों को सड़कों पर उतारने का फैसला किया है.

App Based Premium Bus Service in Delhi: दिल्ली में लोगों को प्रीमियम बस सेवा की सौगात मिलने जा रही है. यात्री कैब की तरह बस में ऑनलाइन सीट बुक कर सकेंगे. दिल्ली सरकार ने साल 2016 में मोबाइल ऐप आधारित एग्रीगेटर योजना को लाने का एलान किया था. आखिरकार लबें इंतजार के बाद सरकार ने योजना को पूरी तरह से लागू करने का फैसला कर लिया है. बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत समेत ट्रांसपोर्ट विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे. योजना को लाने का मकसद दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन में बदलाव लाना और निजी वाहनों को सड़क से कम करना है.

दिल्लीवालों को मिलने जा रही खास सुविधा

सरकार का मानना है कि लोगों को मिलनेवाली सुविधा से वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल ऐप आधारित एग्रीगेटर योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें दिल्ली की सड़कों पर चलाई जाएंगी. लोगों को प्रीमियम बस सेवा की सुविधा मिलेगी ताकि निजी वाहनों को छोड़कर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सकें. ऐप आधारित प्रीमियम बसों में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी, बैठने के लिए पर्याप्त सीटें होंगी. सुरक्षा और निगरानी के लिए कम से कम दो सीसीटीवी कैमरे लैस होंगे.

Delhi News: EWS कैटेगरी के लोगों के लिए दिल्ली में घर खरीदना होगा आसान, DDA ने ये छूट देने का किया फैसला

कैब की तरह बुक हो सकेंगे बस के टिकट

कैमरे हर एक ट्रिप के समय एक्टिव रहेंगे. बस में पैनिक बटन की भी सुविधा होगी. बस के अंदर और बाहर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और पुलिस के हेल्पलाइन नंबर भी डिस्प्ले किए जाएंगे. लोकेशन रूट और राइड की बुकिंग, डिजिटल पेमेंट समेत सभी जानकारी 'वन दिल्ली ऐप' से जुड़ी होगी. सभी बसों को फायर सेफ्टी, वैध इंश्योरेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट से जोड़ा जाएगा. 1 जनवरी 2024 के बाद चलनेवाली सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगी. दिल्ली सरकार और एग्रीगेटर कंपनी का लोगो समेत सभी बसों का रंग एक जैसा होगा.

नोटिफिकेशन के बाद खरीदी जानेवाली नयी बस BS-6 मानकों का पालन करनेवाली होगी. जानकारी के मुताबिक बसों का संचालन करने वाले एग्रीगेटर किराया तय करेंगे. किराया अलग-अलग रूट और गंतव्य के हिसाब से होगा. मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट पर बसों के किराए से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध होगी. मोबाइल ऐप और वेब के जरिए यात्री टिकट ले सकेंगे. कोई भी टिकट ऑफलाइन फिजिकल तरीके से नहीं मिलेगा.

यानी योजना के अंतर्गत सभी बसें ऐप बेस्ड होंगी. जिस तरह एप्लीकेशन और वेब के जरिए कैब बुक की जाती है वैसे ही बस में भी बुकिंग की जा सकेगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द योजना को अमलीजामा पहनाने और पॉलिसी बनाने के निर्देश दे दिए हैं. योजना को लागू करने से पहले दिल्ली की जनता से भी राय ली जाएगी. जल्द ही परिवहन विभाग की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी होनेवाला है. 

Delhi Metro News: पुरानी मेट्रो के कायाकल्प के लिए अभियान, नई सुविधाओं के साथ यात्रियों की हमसफर बनेंगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली में फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, LG ने दिए सख्त निर्देश
मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली में फायर सेफ्टी पर बड़ा एक्शन, LG ने दिए सख्त निर्देश
Explained: बेसमेंट में किचन, रिसेप्शनिस्ट बैठे-बैठे जली, कैसे बिल्डिंग की बनावट बनी आग-धुंए का रास्ता? दिल्ली होटल अग्निकांड पर जानें सबकुछ
Delhi Fire: बेसमेंट में किचन, रिसेप्शनिस्ट बैठे-बैठे जली! कैसे बिल्डिंग की बनावट बनी मुसीबत?
Delhi Malviya Nagar Fire LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने की बैठक, कल फिर बुलाई गई मीटिंग
LIVE: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने की बैठक, कल फिर बुलाई गई मीटिंग
Malviya Nagar Fire: परिवार बढ़ाने की चाहत में आए थे दिल्ली, मौत भी नहीं कर पाई अलग, एक-दूसरे की बाहों में अफ्रीकी जोड़े की मौत
परिवार बढ़ाने की चाहत में आए थे दिल्ली, मौत भी नहीं कर पाई अलग, एक-दूसरे की बाहों में अफ्रीकी जोड़े की मौत

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget