एक्सप्लोरर

Delhi News: एकीकरण के बाद MCD में 9 एडिशनल कमिश्नर नियुक्त, सभी बड़े अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

MCD Merger: दिल्ली नगर निगम कमिश्नर और स्पेशल ऑफिसर ने सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विभागों के बंटवारे और अधिकारियों की जिम्मेदारी पर निर्णय लिया गया.

MCD Merger: दिल्ली की तीनों नगर निगम के एकीकरण के बाद अब सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर और स्पेशल ऑफिसर ने सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में विभागों के बंटवारे और अधिकारियों की जिम्मेदारी पर निर्णय लिया गया. सभी बड़े अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं.

9 IAS को एडिशनल कमिश्नर किया गया नियुक्त

सोमवार को हुई दिल्ली नगर निगम की बैठक में 9 अतिरिक्त आयुक्त, तीन उपायुक्त और शिक्षा, कानून, आईटी, विजिलेंस और प्रेस व सूचना विभाग के प्रमुखों की जिम्मेदारियां निगम कमिश्नर की ओर से तय की गई हैं. दिल्ली नगर निगम में 9 आईएएस ऑफिसर शिल्पा शिंदे, सोनल स्वरूप, रणधीर सहाय, हरलीन कौर, सुनील भादू, अमीन अहमद ताजिर, आरएन शर्मा, डॉक्टर बृजेश सिंह, अलका शर्मा को एडिशनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है. 

एडिशनल कमिश्नर शिल्पा शिंदे को इंजीनियरिंग विभाग, केशवपुरम और नरेला जोन का इंचार्ज बनाया गया है. एडिशनल कमिश्नर सोनल स्वरूप को डेम्स, बिल्डिंग हेड क्वार्टर, टाउन प्लानिंग के साथ साउथ जोन की जिम्मेदारी भी दी गई है. एडीशनल कमिश्नर हरलीन कौर को करोल बाग जोन, फैक्ट्री लाइसेंस, लैंड स्टेट, भाषा विभाग का नोडल अधिकारी, आपदा प्रबंधन, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, 311 एप और ग्रीन एप की जिम्मेदारी दी गई है. एडिशनल कमिश्नर रामनिवास शर्मा को हॉस्पिटल, आयुष, विज्ञापन के अलावा रोहिणी और रोहिणी वेस्ट जोन का इंचार्ज बनाया गया है.

Delhi Liquor Discount: दिल्ली से शराब की एक बोतल भी यूपी लाना पड़ सकता है महंगा, UP की सीमा में दिल्ली की दुकानों पर नहीं मिलेगी छूट

एडिशनल कमिश्नर डॉ ब्रजेश सिंह को हॉर्टिकल्चर, कानून, एमएस ऑफिस, जन स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शाहदरा नॉर्थ और शाहदरा साउथ जोन की जिम्मेदारी दी गई है. एडिशनल कमिश्नर रणधीर सहाय को नजफगढ़ जोन, फाइनेंस, सीईडी और टोल टैक्स का चार्ज दिया गया है. एडिशनल कमिश्नर अमीन अहमद ताजिर को सेंट्रल जोन, आईटी, आरपी सेल और पार्किंग का जिम्मा सौंपा गया है. एडिशनल कमिश्नर सुनील भादू के पास सिविल लाइंस जोन, सीएसडी, पी एंड आई और चुनाव, निगम मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है. दिल्ली नगर निगम की नौंवी एडिशनल कमिश्नर अलका आर शर्मा को शहरी सदर पहाड़गंज जोन, शिक्षा, वेटरिनरी और लेबर विभाग सौंपा गया है.

तीन अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारियां

इसके साथ ही तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. वर्तमान में सिविल लाइंस जोन की जिम्मेदारी संभाल रही आईएएस अंकिता मिश्रा को रोहिणी जोन का भी इंचार्ज बनाया गया है. आईटी के डायरेक्टर आईएएस प्रिंस धवन को दोबारा आईटी डायरेक्टर और सिविल लाइन जोन का एडिशनल चार्ज दिया गया है. रोहिणी जोन में तैनात जितेंद्र कुमार जैन को हैक्ने कैरियर,भाषा, आपदा प्रबंधन और चुनाव विभाग का उपायुक्त तैनात किया गया है.

Delhi Weather News: दिल्ली में बारिश से राहत के बाद फिर पड़ेगी भयंकर गर्मी, जानिए मानसून कब देगा दस्तक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
CJP आंदोलन के बाद अब दिल्ली के नजदीक पहुंचे किसान, बंद किया गया शंभू बॉर्डर, हाई अलर्ट
CJP आंदोलन के बाद अब दिल्ली के नजदीक पहुंचे किसान, बंद किया गया शंभू बॉर्डर, हाई अलर्ट

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget