एक्सप्लोरर

Deer Park Hauz Khas: दिल्ली के डियर पार्क में अब नहीं दिखेंगे हिरण, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

हिरनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए CJDA द्वारा इसे 'मिनी जू' का दर्जा दिया गया था. आज पार्क में हिरणों की संख्या 650 हो गई है. लेकिन अब दिल्ली वालों को डियर पार्क में हिरन देखने को नहीं मिलेंगे.

Delhi News: दक्षिणी दिल्ली के हौज खास स्थित एएन झा पार्क (AN Jha Park) जिसे डिअर पार्क के नाम से जाना जाता है, दिल्ली के लोगों के लिए काफी खास पार्क है. इस पार्क में लोग हिरन को देखने के लिए तो आते ही थे, साथ ही यह पार्क दिल्ली वालों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट भी बन गया है. 62 साल पहले 1960 के दशक में इस पार्क में 6 हिरण लाए गए थे, जिनकी संख्या समय के साथ बढ़ती गई. हिरनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सेंट्रल जूलॉजिकल अथॉरिटी (CJDA) द्वारा इसे मिनी जू (Mini Zoo) का दर्जा दिया गया था. आज इस पार्क में हिरणों की संख्या 650 हो गयी हैं. ये सभी एक ही वंश के हैं. लेकिन अब दिल्ली वालों को डियर पार्क में हिरन देखने को नहीं मिलेंगे.

कई हिरण बीमार तो कई जैविक बीमारियों से ग्रसित

हिरनों की बढ़ती संख्या, वेटनरी डॉक्टर के न होने और ट्रेंड स्टाफ की कमी के कारण पार्क में हिरणों की देखभाल सही तरीके से नहीं हो पा रही थी. कई हिरन बीमार हो गए हैं, और कई तो जैविक बीमारियों से ग्रसित हैं. जिसे देखते हुए डियर पार्क की मिनी जू वाली मान्यता को खत्म कर दिया गया और पार्क में रख रहे हिरण एवं अन्य जंगली जीवों को दूसरे चिड़ियाघर में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. इस बाबत, पर्यावरण वन एवं जलवायु मंत्रालय के अधीन केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने 08 जून को यह आदेश जारी किया था. हालांकि, हिरनों को स्थानांतरित करने की समय सीमा अभी तय नहीं कि गयी है.

IUCN की गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य

बता दें कि देश के सभी चिड़ियाघर और सफारी में हिरणों और अन्य वन्य जीवों के रख-रखाव और खानपान के लिए इंटरनेशनल यूनियन फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की गाइडलाइन का  पालन करना अनिवार्य है. लेकिन डियर पार्क में उन गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा था.

इनब्रीडिंग बनी बड़ी समस्या

सीजेडए के मेंबर सेक्रेटरी डॉ. संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि डियर पार्क को जिस उद्देश्य से मिनी जू की मान्यता दी गई थी उसे वो पूरा नहीं कर पाया है. इसके अलावा रिवेल्यूशन रिपोर्ट भी नहीं दी गई है. पार्क में मौजूद सभी हिरन इनब्रीडिंग के कारण एक ही वंश के हैं. इनब्रीडिंग को रोकने के लिए पार्क का मैनेजमेंट देख रही डीडीए ने दूसरी नस्ल के डियर भी नहीं लाए.

इनब्रीडिंग से हिरनों में बढ़े आनुवंशिक रोग

इनब्रीडिंग की वजह से हिरणों में आनुवंशिक रोग तेजी से बढ़े. सीजेडए के एक दूसरे अधिकारी ने बताया की पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (यूपी) के पीएचडी स्कॉलर ममता मिश्र और नारायण यादव ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इनब्रीडिंग से पैदा होने वाले वन्य जीवों का शरीर कमजोर होता है. वजन कम होता है साथ ही रोग से लड़ने की क्षमता न के बराबर होती है. इन सब कारणों से डियर पार्क की मान्यता को खत्म कर हिरणों एवं अन्य वन्य जीवों को स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है.

प्राकृतिक आवास में छोड़े जाएंगे हिरन

अधिकारियों के अनुसार, हिरणों को स्थानांतरित करने के बाद डियर पार्क को संरक्षित वन के रूप में रखा जाएगा. डियर पार्क की मान्यता समाप्त होने के बाद, यहां के हिरनों और जंगली जीवों को 70 और 30 प्रतिशत के अनुपात में दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के प्राकृतिक आवासों में छोड़ा जाएगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
15 अगस्त से पहले पुलिस के निशाने पर सेकेंड हैंड कार डीलर! जानिए पूरी वजह
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget