एक्सप्लोरर

CUET: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए 2 से 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे फॉर्म, नोटिफिकेशन जारी

CUET: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देना होगा. जिसके लिए 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जाकर छात्र फॉर्म भर सकते हैं.

National Testing Agency: बारहवीं कक्षा के बाद अंडरग्रैजुएट यानी यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए अब कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) देना होगा. जिसके लिए 2 अप्रैल से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकेंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसमें यह जानकारी दी गई है कि 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए एनटीए की वेबसाइट पर जाकर छात्र फॉर्म भर सकते हैं. छात्रों को अकादेमिक सेशन 2022-23 के लिए देश भर की सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अंडरग्रैजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए एक ही फॉर्म भरना होगा.

NTA की ओर से दी गई ये जानकारी

NTA की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा जिसमें दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, बीएचयू, हैदराबाद यूनिवर्सिटी, सिक्किम यूनिवर्सिटी, मिजोरम यूनिवर्सिटी समेत देशभर की 45 सेंट्रल यूनिवर्सिटी शामिल हैं. जिसमें की इस टेस्ट को देने के बाद छात्र दाखिला ले सकेंगे. देशभर की सभी अलग-अलग सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए एक ही फॉर्म भरने की सुविधा छात्रों को दी जा रही है.

जिसके लिए 2 अप्रैल से छात्र ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यह फॉर्म 30 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे. हालांकि एंट्रेंस टेस्ट कब होगा इसको लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि जुलाई के पहले हफ्ते में सीयूईटी एंट्रेंस टेस्ट कराए जा सकते हैं. यूनिवर्सिटी ग्रांटस कमीशन (यूजीसी) की ओर से इसको लेकर भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

Sushil Kumar Bail: दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका का किया विरोध, कहा- जेल से निकलने पर हो जाएगा फरार

एनसीईआरटी बेस्ट होगा सिलेबस 

ऐसे में यूजीसी की ओर से कहा गया है कि छात्र अपने बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट से पहले ही फॉर्म भर सकते हैं. इसके साथ ही छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें जो सिलेबस होगा वह एनसीईआरटी बेस्ट ही होगा. जो छात्रों को 12वीं क्लास में पढ़ाया गया है वही इस एंट्रेंस टेस्ट में आएगा. इसके लिए इस फॉर्म को भरते समय छात्र कितने भी यूनिवर्सिटी के साथ-साथ कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एंट्रेंस टेस्ट हो जाने के बाद छात्र अगर क्वालीफाई करेंगे तो उन्हें उनके मनचाहे कोर्स और यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल जाएगा. यह एंट्रेंस टेस्ट मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन के आधार पर पूछे जाएंगे और यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा. गलत आंसर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होगी.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: पंजाबी बाग में ग्रीन और पिंक लाइन को जोड़ने के लिए इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन तैयार, DMRC एमडी मंगू सिंह ने किया उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget