एक्सप्लोरर

CUET 2022: कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना चाहते हैं? यहां जानिए आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां, नियम और परीक्षा पैटर्न

CUCET 2022: सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के बारे में पूरी जानकारी पाएं यहां.

CUCET 2022 Registrations: केंद्रीय विश्वविद्यालयों (Central Universities) में दाखिले के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से ही अब केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों एवं विभागों के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस (CUCET UG Admissions 2022) में दाखिला मिल सकेगा. एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरते समय छात्रों को कुछ खास नियमों का ध्यान रखना होगा. सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन की कोई आयु-सीमा तो नहीं रखी गई है, हालांकि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है.

सीयूईटी के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता -

सीयूईटी के लिए रजिस्ट्रेशन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना चाहिए. यहां भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुछ छात्रों को छूट प्रदान की है. इस छूट के तहत वह छात्र भी सीयूईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें इस वर्ष 12वीं की परीक्षा देनी है. हालांकि जो छात्र 12वीं की परीक्षा दे चुके हैं, उन्हें 12वीं की मार्कशीट लगानी होगी.

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत -

फॉर्म भरने वाले सभी छात्रों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, एक आईडी प्रूफ और स्केन किए हुए हस्ताक्षर, फॉर्म के साथ अपलोड करने होंगे. यूजीसी के अनुसार, कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी का फॉर्म 30 अप्रैल तक भरा जा सकेगा. जुलाई 2022 के पहले हफ्ते में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी.

ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न -

इन परीक्षाओं के लिए एग्जाम का पैटर्न इस प्रकार का रखा गया है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.

2 अप्रैल से विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का फॉर्म उपलब्ध हो चुका है.

जुलाई महीने में होगी परीक्षा -

फॉर्म 2 अप्रैल से उपलब्ध होने के बावजूद केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए यह टेस्ट जुलाई महीने के दौरान लिया जाएगा. देशभर के कई बड़े शिक्षाविदों का मानना है कि अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए होने वाला सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट छात्रों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है.

सभी छात्रों को मिलेगा समान अवसर -

यूजीसी के मुताबिक, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का सबसे बड़ा लाभ यह है कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा. यह परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाएंगी. इससे सभी क्षेत्र और वर्गों के छात्रों को समान अवसर उपलब्ध हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें:

DU Recruitment 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली नौकरियां, आज से शुरू हुए आवेदन 

MP Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में ग्रुप 3 के अंतर्गत निकली बंपर भर्तियां, 3435 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, ये है लास्ट डेट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, कांग्रेस ने पूछा- आप कौन?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget