एक्सप्लोरर

दिल्ली में गठबंधन को लेकर AAP के ऐलान पर कांग्रेस का जवाब, देवेंद्र यादव बोले- 'जो माहौल बन रहा है, उससे...'

Delhi Election 2025: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के मुताबिक पार्टी ने 'दिल्ली आओ, दिल्ली चलाओ' अभियान शुरू किया है. इसका मकसद आगामी सरकार कैसे चलाई जाए, के मसले पर राय हासिल करना है.

Delhi Election 2025 News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बावजूद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी अपने बलबूते विधानसभा चुनाव लड़ेगी. गुरुवार (10 अक्टूबर) को कांग्रेस ने यह ऐलान किया. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मुताबिक वे दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लगातार संघर्ष के बाद जो माहौल बन रहा है, उससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है.

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि आगामी सरकार कैसे चलाई जाए, इसके लिए जनता के बीच जाकर 'दिल्ली आओ, दिल्ली चलाओ' अभियान शुरू किया गया है. इसके अंतर्गत कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र के लिए जरूरी सुझाव और विचार लोगों से ले रही है. 

'AAP-BJP से दिल्ली की जनता परेशान'

देवेंद्र यादव ने के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जो तनातनी चल रही है, वह दिल्ली की जनता से छिपी नहीं है. दिल्ली की जनता बीजेपी और आम आदमी पार्टी की रोज की नौटंकी और दिल्ली सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार से परेशान है.

इस बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को सभी 14 जिला कमेटियों की बैठक की. इसमें दिल्ली कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती, विधानसभा चुनाव की तैयारी, बीजेपी और आम आदमी पार्टी की सत्ता की लड़ाई को दिल्ली वालों तक पहुंचाने जैसे मसलों पर पार्टी के नेताओं ने चर्चा की. 

'पार्टी नेताओं के बीच तालमेल पर जोर' 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ-साथ बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर अधिक सक्रिय और एकता कायम करनी है. हर घर तक कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, महंगाई, बेरोजगारी जैसी जनता से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराना होगा. 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में बुरी तरह हार के बाद केजरीवाल को समझ में आ गया है कि उनका अस्तित्व अब दिल्ली में भी बचने वाला नही है. लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद गोपाल राय के बयान के बाद साफ हो गया था कि भविष्य में दिल्ली में गठबंधन संभव नही होगा. 

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव आम आदमी पार्टी अकेले ही लड़ेगी, दिल्ली की जनता को गुमराह करके सहानूभूति लेने का प्रयास मात्र है.

आम आदमी पार्टी ने यह आरोप लगाया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से सिविल लाइंस स्थित सीएम आवास खाली करवाया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक यह देश में पहली बार हुआ है. जब उपराज्यपाल ने जबरन सीएम का सामान सीएम आवास से निकलवाया है.  

दिल्ली कांग्रेस के नेताओं का इस मसले पर कहना है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह, सहित इनके अधिकारी सहित कई मौजूदा मंत्री और विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप के आपराधिक केस चल रहे हैं. 

दिल्ली में 2000 करोड़ की कोकीन बरामद, एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget