एक्सप्लोरर

शशि थरूर पर उदित राज का पलटवार, कहा- ' अगर कांग्रेस के इतिहास को...'

Udit Raj On Shashi Tharoor: शशि थरूर पर कार्रवाई के सवाल पर उदित राज ने कहा कि मेरी कोई व्यक्तिगत राय नहीं है, पार्टी हाईकमान के ऊपर है कि उनके ऊपर क्या कार्रवाई करती है.

Udit Raj On Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उदित राज के बीच लगातार वार-पलटवार देखने को मिल रहा है. अब कांग्रेस नेता उदित राज ने शशि थरूर के 'ट्रोलर्स' कहने पर जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के इतिहास को गलत तरीके से प्रस्तुत करेंगे तो उन्हें जवाब जरूर मिलेगा. इसके साथ ही उदित राज ने कांग्रेस सांसद थरूर से माफी की मांग भी की.

उदित राज ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से गुरुवार (28 मई) को बातचीत करते हुए कहा, "ट्रोल्स का जवाब देना ही नहीं चाहिए, अपना स्तर उन्होंने खुद ही गिरा लिया है तो वह ट्रोल से क्यों परेशान हैं. आप पीएम मोदी की भक्ति करें, उससे कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन आप यह बोल रहे हैं कि मोदी सरकार से पहले नियंत्रण रेखा यानी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) को सेना ने कभी क्रॉस ही नहीं किया."

'सेना का अपमान किया'
उन्होंने आगे शशि थरूर पर निशाना साधते हुए कहा, "उन्होंने सेना का अपमान किया. 1965 में लाहौर तक हमारी सेना घुसी थी, उसका भी अपमान किया. 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए, उसका भी आपने अपमान किया. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में छह बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई. आपने उसका भी अपमान किया. आपका अपमान करने का क्या अधिकार है? पीएम मोदी का गुणगान करिए और अंग्रेजी लिखकर भाग नहीं सकते हैं. वह क्या लिखते हैं, इतनी अंग्रेजी सभी समझते हैं. उनके सामने विकल्प यही है कि वह गलती मान लें कि उनके स्टेटमेंट्स गलत हैं, वही एक रास्ता रह गया है."

थरूर पर कार्रवाई को लेकर क्या कहा?
कांग्रेस नेता उदित राज ने थरूर को नसीहत देते हुए कहा, "वह मोदी सरकार की जितनी तारीफ और भक्तिगिरी करनी है, वो करें, मेरा उससे कोई मतलब नहीं है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के हितों के खिलाफ और उसके इतिहास को मिटाने की कोशिश करेंगे तो उसका जवाब मिलेगा." वहीं शशि थरूर पर कार्रवाई करने के सवाल पर उदित राज ने कहा, "मेरी कोई व्यक्तिगत राय नहीं है, पार्टी हाईकमान के ऊपर है कि उनके ऊपर क्या कार्रवाई करती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
इस्तीफे की चर्चाओं के बीच शहजाद पूनावाला का पोस्ट वायरल, BJP की कर डाली तारीफ
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान
हत्या के दोषी ने जेल से बाहर आकर किया एक और कत्ल! ली मासूम की जान

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget