एक्सप्लोरर

जाति जनगणना पर संदीप दीक्षित का बड़ा बयान, 'कांग्रेस 3 बार चुनाव हारी, जनता ने...'

जाति जनगणना पर कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि सरकार की टाइमिंग पर सवाल जरूर हैं, लेकिन फैसला स्वागत योग्य है. मोदी कैबिनेट ने बुधवार को जाति जनगणना कराने का फैसला लिया था.

Sandeep Dikshit On Caste Census: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने जाति जनगणना के फैसले का स्वागत किया और बीजेपी और आरएसएस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी मांग रही है, जिसे बीजेपी ने पहले "समाज को बाँटने वाला" बताया था, लेकिन अब राजनीतिक मजबूरी में इसे लागू कर रही है.

संदीप दीक्षित ने कहा, "जातीय जनगणना की मांग कांग्रेस ने की थी. यह सामाजिक न्याय के लिए अनिवार्य है. पहले बीजेपी और RSS इसे गलत बताते थे, अब वही लोग इसे मास्टरस्ट्रोक कह रहे हैं. यह पूरे विपक्ष की जीत है."

बीजेपी को नुकसान की आशंका है- संदीप दीक्षित

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को बिहार और आने वाले राज्यों में राजनीतिक नुकसान की आशंका है, इसलिए अब इसे लागू किया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस पर निशाना साधे जाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, "अगर कांग्रेस ने जातीय जनगणना नहीं कराई, तो जनता ने तीन बार हराया. अब सत्ता में BJP है, जवाबदेही भी उन्हीं की बनती है."

'टाइमिंग पर सवाल'

उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी खुद को OBC हितैषी बताती है, उसने इतने वर्षों तक जातीय जनगणना को क्यों रोके रखा?

संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि सरकार की टाइमिंग पर सवाल जरूर हैं, लेकिन फैसला स्वागत योग्य है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को राहुल गांधी का धन्यवाद करना चाहिए कि उन्होंने उन्हें सही रास्ता दिखाया."

मोदी कैबिनेट ने बुधवार (30 अप्रैल) को जाति जनगणना कराने का फैसला लिया. इसको लेकर कांग्रेस का कहना है कि उसकी मांग की वजह से मोदी सरकार को झुकना पड़ा.

सरकार के ऐलान के ठीक बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार पर जाति जनगणना को लेकर दवाब था. वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जाति जनगणना क्यों नहीं करवाया.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा
दिल्ली SIR: 33 लाख वोटर्स को मिला था नोटिस, 20 लाख के निपाटरे का दावा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget