एक्सप्लोरर

​देवेंद्र यादव ने AAP-BJP पर साधा निशाना, कहा- 'इस वजह से है दिल्ली में पानी कमी'

Delhi Yamuna Water: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहना है कि आप (AAP) की सरकार अपनी नाकामियों और अधिकारियों की निष्क्रियता को यमुना में बढ़ते प्रदूषण के लिए प्रमुख वजह क्यों नहीं मानती?

Devender Yadav on Yamuna Water: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में यमुना का पानी साफ सुथरी होनी चाहिए, लेकिन यमुना में बढ़ते प्रदूषण झाग ही झाग दिखाई देते हैं. दिल्ली सरकार इसके लिए अपनी जिम्मेदारियों को नकार कर नजदीकी राज्यों के औद्योगिक कचरे को यमुना में प्रदूषण बढ़ने का कारक बता रही है. दिल्ली सरकार ऐसा कब तक करती रहेगी.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी नाकामियों और अधिकारियों की निष्क्रियता को यमुना में बढ़ते प्रदूषण के लिए क्यों कारण नहीं मानती. पिछले 10 वर्षों में हजारों करोड़ रुपये यमुना सफाई के नाम पर भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गए हैं. 

'लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ न करे सरकार'

देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार को यमुना में प्रदूषण को नियंत्रित कर पानी में अमोनिया के स्तर को कम करने के उपाय करने चाहिए. 1370 किलोमीटर लंबी यमुना पल्ला से कांलिदी कुंज तक 54 किलोमीटर दिल्ली में बहती है. यमुना पानी पर दिल्ली की ढाई करोड़ जनसंख्या निर्भर है. इसके बावजूद सिर्फ वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक के 22 किलोमीटर हिस्से में 76 प्रतिशत प्रदूषण होता है.

'बीजेपी के खिलाफ बढ़ रहा असंतोष'

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि शनिवार को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में विपक्षी राज्यों के मुख्यमंत्रियों का गैर हाजिर होना केंद्र सरकार के प्रति अविश्वास है. बीजेपी का जनाधार लगातार गिर रहा है. उेो में विकसित भारत की राह कैसे प्रशस्त होगी? बीजेपी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, लगातार गिरती जीडीपी, ध्वस्त होती अर्थव्यवस्था, गरीब और अमीर के बीच बढ़ती खाई कब कम होगी? पीएम मोदी 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ विकसित भारत का सपना देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि बजट में सभी राज्यों को एक समान रखने का केन्द्र सरकार दायित्व है जिसको वित्त मंत्री ने पूरी तरह नजरअंदाज किया.

Delhi News: 'दिल्ली विश्वविद्यालय संबद्ध 12 कॉलेजों में फंड का नहीं हुआ दुरुपयोग', जांच कमेटी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget