एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बोला CM केजरीवाल पर हमला, कहा- 'वे सिर्फ महिलाओं को सम्मान...'

Anil Chaudhary On CM Kejriwal: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि अपने कार्यकाल में आप ने लड़कियों की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और आजादी के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं.

Anil Chaudhary Attacks On AAP: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इन दिनों लगातार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं. उनका कोई भी बयान आते ही विपक्षी नेता हमलावर हो जाते हैं. अब सीएम केजरीवाल के बयान 'हमें महिला सुरक्षा को जन आंदोलन बनाना पड़ेगा' को लेकर दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा है कि निर्भया कांड (Nirbhaya Kand) का सहारा लेकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने वाले केजरीवाल ने महिला सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्होंने बीते 9 सालों में महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर किया कुछ भी नहीं है.

अनिल चौधरी ने आगे कहा, "सीएम केजरीवाल के कार्यकाल में महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, यौन शोषण, छीना-झपटी और घरेलू हिंसा के मामले काफी बढ़ गए हैं और इसकी साक्षी पुलिस डिपार्टमेंट और दिल्ली में असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं हैं." उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल महिलाओं को सम्मान देने का सिर्फ दिखावा करते हैं, जो उन्हीं के कथन 'आज भी परिवार में लड़कियों को अहमियत नहीं मिलती है' से साफ उजागर होता है.

'आप सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाए'

कांग्रेस नेता ने कहा कि अपने कार्यकाल में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लड़कियों की शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और आजादी के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं. इस वजह से सीएम केजरीवाल लड़के और लड़कियों में शिक्षा के भेदभाव का बयान ऐसे मंच पर देते हैं, जहां महिलाओं का सम्मान हो रहा होता है.

अनिल चौधरी ने लगाया ये आरोप

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा पर असंवेदनशील रवैया अपनाते हुए सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर को भी बंद कर दिया. साथ ही लड़कियों के लिए शुरू की गई लाडली योजना को भी समाप्त कर दिया. उन्होंने बताया कि निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा के लिए आवंटित 390 करोड़ में से सिर्फ पांच प्रतिशत रकम को खर्च करना महिला सुरक्षा के प्रति केजरीवाल का असली चेहरा को उजागर करता है.

9 साल में सिर्फ दो महिलाओं को बनाया मंत्री- चौधरी

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 9 साल के कार्यकाल में केजरीवाल ने 49 दिन की सरकार में राखी बिड़ला को मंत्री बनाने के बाद किसी महिला को मंत्री नही बनाया था. अब जब मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में बंद हैं, तो उन्होंने आतिशी को मजबूरन मंत्री बनाया है. वहीं केजरीवाल के दो मंत्री सोमनाथ भारती और संदीप कुमार को घरेलू हिंसा के कारण मंत्री पद छोड़ना पड़ा, जबकि मनोज कुमार और अमनातुल्लाह खान पर भी घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के आरोप साबित हुए हैं.

छात्रों की पढ़ाई हो रही है प्रभावित

वहीं केजरीवाल के शिक्षा मॉडल पर बोलते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि उस शिक्षा पद्धति का परिणाम ये है कि शिक्षा-शराब मंत्री जेल में हैं. दिल्ली सरकार के स्कूलों में शिक्षा का 4 हिस्सों में वर्गीकरण करके छात्र वर्गों में बंट गए हैं, केवल 10 प्रतिशत छात्र ही भविष्य में कुछ करने की राह पर है, लेकिन सरकारी स्कूलों टीचर्स की कमी के कारण उनकी भी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर निचले पायदान पर पहुंच चुका है.

सीसीटीवी कैमरों में भी घोटाले का लगाया आरोप

अनिल चौधरी ने कहा कि केजरीवाल सरकार सीसीटीवी कैमरे, बसों में मार्शल और महिला सशक्तिकरण की दिशा में पूरी तरह विफल रही है, जबकि सीसीटीवी घोटाला दिल्ली की जनता के सामने है. सीसीटीवी कैमरों के खराब और सड़कों पर पर्याप्त लाइट के खंबे नहीं होने के कारण महिलाओं के साथ अपराध अधिक बढे़ हैं, जिस पर केजरीवाल के पास कोई जवाब नहीं है.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 16 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली, बीजेपी बोली- 'शिक्षा मंत्री को शराब...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
CJP संसद मार्च: लाठीचार्ज में घायल 21 साल की प्रोटेस्टर वेंटिलेटर पर थी, डॉक्टर्स ने बताया कैसी है स्थिति
CJP संसद मार्च: लाठीचार्ज में घायल 21 साल की प्रोटेस्टर वेंटिलेटर पर थी, डॉक्टर्स ने बताया कैसी है स्थिति
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिला संजय सिंह का समर्थन, धरनास्थल पर मिलने पहुंचे AAP नेता
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिला संजय सिंह का समर्थन, धरनास्थल पर मिलने पहुंचे AAP नेता

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget