एक्सप्लोरर

BJP की 'ट्रिपल इंजन' सरकार पर कांग्रेस का तंज, देवेंद्र यादव बोले- 'नेता सुरक्षित नहीं तो...'

Delhi Politics: दिल्ली में कांग्रेस ने BJP सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपने नेताओं की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रही है, न कि आम जनता की. और कहा कि BJP नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है.

Devendra Yadav Targets BJP Government: दिल्ली में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने BJP की 'ट्रिपल इंजन' सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इस सरकार में BJP के अपने नेता ही सुरक्षित महसूस नहीं करते, तो आम लोग अपने लिए सुरक्षा का भरोसा कैसे करेंगे?

देवेंद्र यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने चुनाव में जनता से किए गए वादों का एक भी हिस्सा पूरा नहीं किया. उन्होंने तंज कसा कि BJP का 'ट्रिपल इंजन' सिर्फ अपने नेताओं को सुरक्षा देने में लगा है, न कि दिल्ली की जनता की परेशानियों को दूर करने में, यादव ने BJP के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हाल ही में दी गई जेड श्रेणी की सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा, "पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा थी, अब जेड श्रेणी दी गई. इससे साफ है कि BJP के नेता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.''

दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सवाल
कांग्रेस नेता ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों का मुद्दा उठाया और कहा, ''हत्याएं, डकैती, झपटमारी जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. उन्होंने सरकार से पूछा, "आप अपने नेताओं की सुरक्षा में तो करोड़ों खर्च कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली की सड़कों पर आम आदमी की जान और माल की हिफाजत के लिए क्या कर रहे हैं?"

यादव ने हाल ही में पहलगाम में हुए हमले का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश आतंकवाद से लड़ने की बात कर रहा है, लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ अपने नेताओं की सुरक्षा पर है, जनता की चिंता किसी को नहीं.

जेड श्रेणी की सुरक्षा का खर्च कौन उठाएगा?
देवेंद्र यादव ने BJP अध्यक्ष की जेड श्रेणी की सुरक्षा पर सवाल उठाया. उन्होंने बताया कि जेड श्रेणी में 22-25 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें निजी सुरक्षाकर्मी, एस्कॉर्ट्स, वॉचर्स और आठ हथियारबंद गार्ड शामिल हैं. वहीं, वाई श्रेणी में 8-10 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं. यादव ने पूछा, "इतनी बड़ी सुरक्षा का खर्च कौन उठाएगा? क्या इसके लिए जनता के टैक्स का पैसा इस्तेमाल होगा या BJP अपनी जेब से खर्च करेगी?"

BJP-AAP में सुविधाओं की होड़
कांग्रेस नेता ने BJP और AAP को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया. उन्होंने कहा कि BJP के नेता और मंत्री सुविधाएं और सुरक्षा लेने में AAP के पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों से कम नहीं हैं. ये लोग बाहर से सादगी का ढोंग करते हैं, लेकिन हकीकत में इनका जीवन शाही है. जनता को गुमराह करने के लिए ये नाटक करते हैं," यादव ने तंज कसा.

देवेंद्र यादव ने अपने बयान के जरिए BJP से सीधा सवाल किया कि जब उनकी अपनी सरकार में उनके नेता ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी अपनी सुरक्षा का भरोसा कैसे करे? उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश की जनता अब समझ चुकी है कि ये सरकार सिर्फ अपने लोगों की चिंता करती है, न कि आम लोगों की. इस बयान से सियासी माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस पर BJP की तरफ से जवाब की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: BJP की 'ट्रिपल इंजन' सरकार पर कांग्रेस का तंज: नेता सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे भरोसा करे?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'
दिल्ली: दशहरा ग्राउंड हादसे में महिला की मौत, परिजन ने कहा- 'हमें न्याय चाहिए'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget