एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में तेज हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, तापमान में गिरावट से फिर लौटी ठंड

Delhi Weather News: भारत मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की उम्मीद है. 

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं ने एक बार फिर सर्दी बढ़ा दी है. सोमवार की सुबह लोग जैसे ही घर से बाहर निकले तेज हवाओं के बीच गुलाबी ठंड से उनका सामना हुआ. तापमान भी कई दिनों के बाद एक बार फिर गिरकर दो से एक अंकों में आ गया. भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई है. हालांकि, एक्यूआई (AQI) का स्तर 134 है, जो एक दिन पहले से बेहतर है. 

दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हवा की गति करीब 8 किलोमीटर के आसपास रहने की संभावना है. सोमवार को सूर्योदय का समय सुबह 7 बजकर दो मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 9 मिनट पर होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को न्युनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 15 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 16 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. शनिवार और रविवार तक तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 

बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह

कुल मिलाकर आगामी कुछ दिनों तक सुबह और शाम को ठंड से बचकर रहने की जरूरत है. ऐसा न करने वालों पर ठंड अपना असर दिखा सकता है. बुजुर्ग लोगों को सांस लेने में कठिनाई और गले में खराबी हो सकती है.  बता दें कि तीन दिन पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में तेज हवा चलने के साथ ठंड के लौटने की आशंका जताई थी. आईएमडी की मानें तो आगामी दो से तीन दिनों तक सुबह और शाम की ठंड से बचकर रहने की जरूरत है. IMD की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली के मंदिरों पर बुलडोजर चलाने को इतना उत्साहित क्यों हैं LG? डिप्टी CM ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली के नरेला की मिल में भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां बुझाने में जुटीं
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
दिल्ली में SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक का आंदोलन तेज, 1 नवंबर की मेगा रैली
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, जानें पूरी अपडेट
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल
रामलीला में रावण के साथ जलाया जाएगा कॉकरोच का पुतला, आयोजन पर उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget