एक्सप्लोरर

सिलेंडर से लेकर 2500 रुपये महीने तक, CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'किसी को याद दिलाने की...'

Delhi Budget 2025: दिल्ली में बजट मार्च के आखिरी सप्ताह में पेश किया जाना है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. एक-एक कर सभी वर्गों के साथ बैठकें शुरू कर दी गई हैं.

Delhi News: दिल्ली सरकार 24 मार्च से 26 मार्च के बीच बजट पेश करने की तैयारी कर रही है. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि बजट में किन मुद्दों को अहमियत दी जाएगी. रेखा गुप्ता ने कहा कि बजट बनाने से पहले वह झुग्गी में रहने वाले परिवारों, युवाओं और प्रोफेशनल्स से बात करेंगी. उन्होंने साथ ही महिला समृद्धि योजना को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर आप को जवाब देते हुए कहा, ''किसी को याद दिलाने की जरूरत नहीं है. चार दिन रह गए और तीन दिन रह गए. एजेंडा  हमारा चलेगा. उनका नहीं चलेगा.''

रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''वह ऐसा बजट होगा जो जनता की उम्मीदों को पूरा होगा. जिसमें सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.हमने संकल्प पत्र में जितनी भी बातें की हैं निश्चित रूप से हर एक वादा पूरा होगा. महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की बात हो या बहनों को 21 हजार देना हो या फिर सिलेंडर, किसी को याद दिलाने की जरूरत नहीं है चार दिन रह गए कि तीन दिन रह गए. एजेंडा हमारा चलेगा ना कि उनका चलेगा. हमें अपना वादा याद है.''

कारोबारियों और शिक्षाविदों से लिया जाएगा सुझाव

उन्होंने कहा कि बजट बनाने की प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तीन दिनों में विभिन्न ग्रुप के साथ बैठक की जाएगी. उन्होंने कहा, ''कल व्यापारियों और कारोबारियों से सुझाव लेंगे, और आज शाम शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, उनसे भी सुझाव लिए जाएंगे.” रेखा गुप्ता ने बजट की तैयारियों को लेकर महिला संगठनों के साथ बुधवार को बैठक की. इस बैठक में दिल्ली भर से विभिन्न वर्गों की महिलाएं शामिल हुईं.

बजट से जुड़े सुझाव के लिए जारी किया गया नंबर

सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव लेने के उद्देश्य से एक ईमेल आईडी viksitdelhibudget_25@delhi.gov.in और व्हाट्सएप नंबर 9999962025 जारी किया है, ताकि दिल्ली का कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव भेज सके. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बजट के लिए सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएं और उन सुझावों को बजट में शामिल किया जाए. सभी विधायक और मंत्री बजट पर विचार जानने के लिए जनता के बीच जाएंगे. 

य़े भी पढ़ें- Delhi: 'मैंने पहले ही कहा था कि...', अरविंद केजरीवाल के विपश्यना जाने पर मंत्री प्रवेश वर्मा का तंज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget