एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal In Tihar: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल तीसरी बार पहुंचे तिहाड़, जानें इससे पहले कब और क्यों हुई थी उन्हें जेल?

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ जेलकर्मियों को जब अरविंद केजरीवाल को लाए जाने की जानकारी मिली, तो उन्होंने बताया कि केजरीवाल इससे पहले दो बार बंदी के रूप में तिहाड़ आ चुके हैं.

Arvind Kejriwal Arrest: देश की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ में कल सोमवार (1 अप्रैल) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) बंदी के रूप में पहुंचे. यह पहला मौका है, जब केजरीवाल बतौर मुख्यमंत्री तिहाड़ जेल में बंदी बन कर रहेंगे. हालांकि, इससे पहले दो और मौकों पर केजरीवाल तिहाड़ में बंद रहे हैं, लेकिन उस समय न तो उन पर किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप लगा था और न ही वह मुख्यमंत्री थे. फिलहाल इस बार वह बतौर मुख्यमंत्री शराब मामले के आरोपी के रूप में तिहाड़ पहुंचे हैं.

जेलकर्मियों को जब सोमवार को उन्हें तिहाड़ में लाए जाने की जानकारी मिली, तो उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल इससे पहले दो बार बंदी के रूप में तिहाड़ आ चुके हैं, लेकिन उस समय वह एक आंदोलनकारी नेता के रूप में जेल में बंद हुए थे. जबकि इस बार वह शराब मामले में वहां पहुंचे हैं, वह भी मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए. जेलकर्मियों ने बताया कि पहली बार वह साल 2011 भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अन्ना हजारे के साथ जेल पहुंचे थे. 

केजरीवाल पहले दो बार जा चुके हैं तिहाड़ जेल
बता दें साल 2011 में जब लोकपाल बिल की मांग को लेकर अन्ना हजारे आंदोलन कर रहे थे, तब अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के साथ इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे. उस समय धारा 144 का उल्लंघन नहीं करने से संबंधित पर्सनल बांड पर हस्ताक्षर नहीं करने के बाद अन्ना और उनके सहयोगियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. इनमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल थे.

वहीं दूसरी बार 2014 में अविंद केजरीवाल को तब तिहाड़ भेजा गया था, जब बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने उन पर मानहानि का केस दायर किया था. इस समय तक आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आ चुकी थी और केजरीवाल इसके राष्ट्रीय संयोजक थे. उस समय उन्हें तिहाड़ के जेल नंबर-2 में रखा गया था. उस समय जब लोगों को केजरीवाल को तिहाड़ लाए जाने की जानकारी मिली थी, तो बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए तिहाड़ के जेल नंबर दो के पास जमा हो गए थे.

अब तीसरी बार पहुंचे तिहाड़
वहीं इस बार यह तीसरा मौका है, जब अरविंद केजरीवाल बतौर बंदी तिहाड़ पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें तिहाड़ के जेल नंबर दो में रखा गया है. उनके आसपास वाले कैदियों में कोई भी गंभीर आरोपों वाला या खतरनाक कैदी नहीं है, जो भी कैदी हैं वह कर्ज के मुकद्दमे या फिर घरेलू हिंसा आदि के आरोपी हैं. उनकी सुरक्षा के तमाम पहलुओं का विश्लेषण करते हुए उन्हें जेल नंबर दो में रखा गया है. हालांकि, इस जेल में भी हाई रिस्क वाले वार्ड हैं, जिनमें छोटा राजन और नीरज बवानिया जैसे गैंगस्टर बंद हैं, लेकिन वह केजरीवाल के वार्ड से काफी दूर है.

'BJP में शामिल हो जाओ या फिर...', आतिशी का बड़ा दावा, राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, आरोपी की अग्रिम जमानत की खारिज
पुलिस की बड़ी लापरवाही पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, आरोपी की अग्रिम जमानत की खारिज
उत्तम नगर में पुलिस का कड़ा पहरा, ईद से पहले फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
उत्तम नगर में पुलिस का कड़ा पहरा, ईद से पहले फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती
'1 साल से खाली पद, कब होगी नियुक्ति', अल्पसंख्यक आयोग की नियुक्तियों पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार
'1 साल से खाली पद, कब होगी नियुक्ति', अल्पसंख्यक आयोग की नियुक्तियों पर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार
Delhi News: गैंगस्टर रोहित गोदारा का शार्प शूटर करमवीर गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट, दो आधार और वोटर ID बरामद
गैंगस्टर रोहित गोदारा का शार्प शूटर करमवीर गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट, दो आधार और वोटर ID बरामद

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Eid Ul-Fitr: देशभर में ईद-उल-फितर की रौनक, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
देशभर में ईद-उल-फितर की रौनक, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
ईद पर पहली बार गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, लेकिन बेटे निशांत आए नजर, दिया ये संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2: 'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे का कलेक्शन
'धुंरधर 2' के आगे दूसरे दिन बिगड़ा 'उस्ताद भगत सिंह' का खेल, शॉकिंग है फ्राइडे की कमाई
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर की संभावना से किया इनकार, जानें चीन-जापान का जिक्र कर क्या कहा?
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
सारा तेंदुलकर की ग्लोइंग स्किन का क्या है राज, कर दिया सीक्रेट रिवील
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे में 2800 से ज्यादा पदों पर भर्ती
Embed widget